कुरुक्षेत्र में कोरोना से एक की मौत, पानीपत में 4 माह में सबसे कम 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना वायरस संक्रमण केस अब काफी कम हो गए हैं। सावधानी बरतते हुए लोग कोरोना को हरा रहे हैं। हालांकि कुरुक्षेत्र में कोरोना से एक की मौत हो गई। वहीं पानीपत में चार माह में रविवार को महज तीन केस सामने आए।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। चार माह बाद संक्रमितों की यह सबसे कम संख्या है।उधर, स्वस्थ होने पर 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार अवकाश के कारण लैब से मात्र 120 रिपोर्ट मिली। अन्य दिनों में संख्या 600 के आसपास रहती थी। मिली रिपोट्र्स में से तीन की पाजिटिव है। ये सेक्टर-12 निवासी 76 वर्षीय, कुराड़ वासी 25 वर्षीय और समालखा वासी 45 साल के पुरुष हैं। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा के मुताबिक रविवार को 171 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पानीपत में कुल पाजिटिव 7896 केसों में से 190 एक्टिव हैं।
7518 रिकवर किए गए हैं, 86 मरीज लापता हैं। अभी तक 102 मौतें हो चुकी हैं। बता दें कि 22 जून 2020 को तीन केस पाजिटिव आए थे। इसके बाद केसों की संख्या बढ़ती गई।
कुरुक्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत
रविवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन गुरदेव नगर के सीनियर सिटीजन ने दम तोड़ दिया। सीनियर सिटीजन कोरोना पॉजिटिव आए थे। वहीं कोरोना के 45 नए मामले सामने आ गए। स्वास्थ्य विभाग ने 42 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6107 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 107435 में से 100433 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
45 नए केस सामने आए
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर ङ्क्षसह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 45 नए केस सामने आए हैं, जबकि एक की मौत हो गई। गुरदेव नगर निवासी 77 वर्षीय सीनियर सिटीजन गुरुग्राम के एक अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 6526 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6107 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के 319 एक्टिव केस है।