Move to Jagran APP

Panipat Coronavirus Update: पानीपत में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 14 नए मरीज, 93.15 फीसद रिकवरी रेट

पानीपत में कुल 7684 केसों में से 357 एक्टिव है। 7158 रिकवर हो चुके हैं 72 मरीज लापता हैं। जिले में कोरोना 97 ऐसे मरीजों की मौत हुई है जो कोरोना संक्रमित थे या दूसरी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:37 PM (IST)
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 14 नए मरीज, 93.15 फीसद रिकवरी रेट
पानीपत में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार कम हो रही है।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत जिला में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या, स्वस्थ होते मरीज सुखद संकेत है। शनिवार को भी 39 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इनमें दुष्यंत नगर वासी एक साल का बच्चा और गांव डाहर वासी सात साल और माडल टाउन वासी छह साल की बच्ची शामिल है। 14 नए मरीज कोरोना पाजिटिव मिले हैं।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को मिले संक्रमित मरीजों में से तीन माडल टाउन के निवासी हैं। दो केस अंसल सुशांत सिटी में मिले हैं। इनके अलावा अशोक विहार, शांति नगर, सेक्टर 18, कोको चौक, वीवर्स कालोनी,  ब्राह्मण माजरा, सौधापुर, रविदास नगर में पाजिटिव केस मिले हैं। 

उन्होंने बताया कि शनिवार को 924 लोगों के सैंपल लिए गए। पानीपत में कुल 7684 केसों में से 357 एक्टिव है। 7158 रिकवर हो चुके हैं, 72 मरीज लापता हैं। जिले में कोरोना 97 ऐसे मरीजों की मौत हुई है, जो कोरोना संक्रमित थे या दूसरी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए, स्वाब सैंपल लिया को रिपोर्ट पाजिटिव आई।

संक्रमित केसों में एकाएक कमी आने, स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से घटने पर उन्होंने बताया कि अधिकाधिक लोगों के शरीर में एंटीबाडीज बन चुकी हैं। दूसरा सीरो सर्वे कराने का उद्देश्य भी इसी का पता लगाना है।  

माह           पाजिटिव केस    स्वस्थ हुए    रिकवरी

मार्च तक           04             02         50 फीसद

अप्रैल तक          13             05         38.46 फीसद

मई तक             62             39        62.90 फीसद

जून तक           200            121        60.50 फीसद

जुलाई तक       1156            701        60.64 फीसद

अगस्त तक       3899          2569        65.89 फीसद

सितंबर तक      7374          6587         89.33 फीसद

10 अक्टूबर तक 7684          7158         93.15 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.