Move to Jagran APP

कोरोना का कहर, पानीपत में 2 महिलाओं और पूर्व मंत्री सहित 4 की संक्रमण से मौत

पानीपत में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर फिर से शुरू हो गया है। एक दिन में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:54 PM (IST)
कोरोना का कहर, पानीपत में 2 महिलाओं और पूर्व मंत्री सहित 4 की संक्रमण से मौत
सोमवार को जिले में 28 केस पोजिटिव मिले हैं।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कोरोना वायरस ने दोबारा से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। माडल टाउन निवासी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन (72 वर्ष), कुलदीप नगर के 62 वर्षीय बुजुर्ग, तहसील कैंप की 74 साल की महिला और अंसल सुशांत सिटी वासी 56 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है।एक दिन में अब तक सबसे अधिक मौत की सूचना है। 

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 28 केस पोजिटिव मिले हैं। इनमें जवाहर नगर निवासी वृद्ध दंपती व अन्य महिला, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) विकास नगर में तैनात सीआइएसएफ का जवान, सेक्टर-6 वासी सात साल की बच्ची शामिल है। एसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी संक्रमित है। मृतकों में सभी की आयु 55 साल से अधिक है और सभी पहले से ही किसी न किसी रोग से ग्रस्त थे। स्वस्थ होने पर 56 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन के मुताबिक सोमवार को 459 सैंपल लिए गए हैं। 

इनमें 35 से अधिक सीआइएसएफ के जवान शामिल हैं। जिले मे कुल पाजिटिव 8605 केसों में से 8017 स्वस्थ हो चुके हैं। 417 एक्टिव हैं और 56 मरीज लापता हैं। अब तक 115 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

इन स्थानों पर मिले पाजिटिव 

सेक्टर-12, सेक्टर-25, देवी मूर्ति कालोनी, माडल टाउन, समालखा, ग्रीन पार्क, बिशन स्वरूप कालोनी, गोपाल कालोनी, डाहर, विकासनगर, राजीव कालोनी आदि। 

लिवर का इलाज हो रहा था

माडल टाउन वासी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन। लिवर संबंधी बीमारी के चलते दिल्ली स्थित बीएलके अस्पताल में एडमिट थे। 15 नवंबर को उनके स्वाब सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 16 नवंबर को मौत हो गई। 

टीबी रोग था

कुलदीप नगर वासी बुजुर्ग टीबी के रोग से ग्रस्त थे। नौ नवंबर को स्वाब सैंपल लिए गए, 11 को रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसी दिन खानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। 13 नवंबर की रात्रि करीब आठ बजे मौत हुई। 

शुगर थी 

तहसील कैंप निवासी वृद्धा मधुमेह और उच्च रक्तचाप की रोगी थी। 14 नवंबर को स्वाब सैंपल लिए गए, उसी दिन पीजीआइ रोहतक में शाम 5:30 बजे मौत हो गई। मृत्यु के बाद 16 नवंबर को रिपोर्ट पाजिटिव आई। 

महिला को मधुमेह रोग था 

अंसल सुशांत सिटी निवासी महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप की रोगी और निजी अस्पताल में भर्ती थी। 12 नवंबर को बुखार और शरीर में अकडऩ के चलते स्वाब सैंपल लिया गया। 15 नवंबर को रिपोर्ट पाजिटिव आई। 16 नवंबर की सुबह मौत हो गई। 

कब तक           केस संख्या  ठीक हुए  रिकवरी प्रतिशत मौत  मौत प्रतिशत

31 मार्च तक               4         2             50         0        0

30 अप्रैल तक            13         5             38.46      0        0

31 मई तक               62       39             62.90      3       4.84

30 जून तक             200      121             60.50      7       3.50

31 जुलाई तक         1156      701             60.64     15       1.30

31 अगस्त तक        3899     2569             65.89     51       1.31

30 सितंबर तक       7374     6587             89.33     89       1.21

31 अक्टूबर तक       8011    7638             95.34     103      1.29

16 नवंबर तक         8605    8017             93.16     115      1.33


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.