मजदूरों की कमी, कंबाइन से कटवा रहे धान
संस सनौली-बापौली मजदूरों की कमी के कारण किसान कंबाइन मशन से धान की कटाई करा रहे
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:42 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:42 AM (IST)
संस, सनौली-बापौली : मजदूरों की कमी के कारण किसान कंबाइन मशन से धान की कटाई करा रहे हैं। धान की पराली के अवशेष का अन्य कार्यों में कम प्रयोग हो पा रहा है। हाथ से धान की फसल की कटाई करने पर लंबाई युक्त पराली एकत्र हो जाती है। कंबाइन मशीन से धान की कटाई करने पर धान की फसल निकालने पर पराली के कई छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं। पराली के अवशेष खेत में पड़े रह जाते हैं। इससे पराली जलाने के मामले भी बढ़ जाते हैं। किसान सतीशपाल, कृष्ण, बलबीर, राजपाल, मामन ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते इस बार बहुत कम ही मजदूर धान कटाई के लिए आ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें