Move to Jagran APP

हरियाणा की अनाज मंडियों में पहुंचे धान के लाखों कट्टे, बोली शुरू हुई न खरीद

हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। लाखों बोरियों में धान अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। इसके बावजूद अभी तक न बोली लगनी शुरू हुई न कोई खरीद। किसानों को बारिश का भय बना है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 09:57 AM (IST)
हरियाणा की अनाज मंडियों में पहुंचे धान के लाखों कट्टे, बोली शुरू हुई न खरीद
हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद नहीं शुरू हुई।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। धान की खरीद शुरू न होने से किसान व आढ़ती परेशान हैं। जगाधरी अनाज मंडी में हालात बिगड़ने लगे हैं। फड़ से लेकर सड़कों तक हर तरफ धान नजर आ रही है। आढ़तियों के मुताबिक जगाधरी व रादौर अनाज मंडी में एक लाख से अधिक कट्टे धान के पहुंच चुके है। न बोली हो रही है और न खरीद। बस कट्टों में भरकर चट्टे लगाए जा रहे हैं। जो धान सड़कों पर बिखरी है, वह कुदरत के रहमोकरम पर है। यदि बारिश होती है तो भारी नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि 25 सितंबर से सरकारी खरीद की बात कही जा रही थी, लेकिन नहीं हुई।

loksabha election banner

मौसम साफ होने पर आवक बढ़ी

मौसम साफ होने के बाद धान की कटाई धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। जिसके चलते मंडियों में आवक भी बढ़ रही है। क्षेत्र के किसान रामबीर सिंह, प्रवीण कुमार व राज कुमार का कहना है कि कटाई के बाद धान को घर नहीं रखा जा सकता। मंडी में लेकर आना उनकी मजबूरी है। लेकिन मंडियों में खरीद नहीं हो रही है। आगामी दिनों में आवक और भी बढ़ेगी। दिक्कत यह है कि मंडियों में धान डालने के लिए किसानों को जगह नहीं मिल रही है। क्योंकि शेड में गेहूं भरा पड़ा है। जगाधरी अनाज मंडी में भी सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। सरकार किसानों की समस्या काे समझे और खरीद जल्द शुरू करें।

सरकार से कर चुके मांग

अनाज मंडी एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान मुनीष कांबोज ने बताया कि धान की खरीद शुरू किए जाने की मांग को लेकर सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखा जा चुका है। स्थानीय प्रशासन को भी हालातों से अवगत करवा दिया गया है।उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिले में किसान धान की अगेती रोपाई करते हैं ताकि आलू व अन्य सब्जियों की बिजाई कर सकें। अब मंडियों में धान पहुंचना शुरू हो चुका है। जगाधरी व रादौर अनाज मंडी में एक लाख से अधिक कट्टे बिना खरीद हुए पड़े हैं।

धान की खरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं। मंडियों में तैयारियां कर ली गई हैं, लेकिन सरकार की ओर से फिलहाल गाइड लाइन नहीं आई है। जैसे ही निर्देश होंगे, अनाज मंडियों में खरीद शुरू करवा दी जाएगी।

कुशल बूरा, डीएफएससी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.