मंडियों में 121794 क्विंटल धान की आवक
जागरण संवाददाता, पानीपत : अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आ गई है। मंडी में सरकारी खरी
जागरण संवाददाता, पानीपत : अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आ गई है। मंडी में सरकारी खरीद के लिए पीआर की आवक भी जोर पकड़ गई है।
स्थानीय अनाज मंडी में अब तक 40610 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से 18 हजार 895 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हुई है। 28 हजार 220 क्विंटल धान की खरीद प्राइवेट मिलर द्वारा की गई है। वहीं 445 क्विंटल सरबती धान की आवक हुई है।
बाबरपुर मंडी में 75180 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से 59885 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई। वहीं 10500 क्विंटल 1509 किस्म की धान की आवक हुई।
मार्केट कमेटी के सचिव अजय संधु ने बताया कि मंडियों में पीआर धान की आवक चल रही है। इसके बाद बासमती तथा 1121 धान की आवक होगी।
मंडियों में 1509 किस्म की धान का भाव 1900 रुपये क्िवटल स्तर पर रहा वहीं पीआर की सरकारी खरीद 1510 रुपये प्रति क्विंटल में चल रही। सरबती धान 1500-1600 रुपये के भाव में बिक रही है।