वुशू प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
कुवी में हुई वुशू प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज ओवरआल चैंपियन बना है। प्रतियोगिता 21 फरवरी को आयोजित की गई थी। कॉलेज ने तीन गोल्ड तीन सिल्वर और चार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
By Edited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 07:04 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 07:04 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। एसडी पीजी कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय वुशू प्रतियोगिता का ओवरआल चैंपियन बना है। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में 21 फरवरी को आयोजित की गई थी। कॉलेज ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और चार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि अमित, सचिन और शौकीन ने क्रमश: 60, 65 और 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। पंकज और सुनील ने क्रमश: 80 और 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और नवीन, नवजोत और पवन कुमार ने क्रमश: 52, 90 और 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, लड़कियों में नीतू ने रजत और संजू ने कांस्य पदक जीता। कॉलेज प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन थोड़ा समय खेलों के लिए निकालने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रोफेसर सुशीला बेनीवाल, प्रोफेसर गीता मलिक, ग्राउंड्समैन प्रताप, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, प्रोफेसर सतीश अरोड़ा व दीपक मित्तल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें