Move to Jagran APP

मुखीजा कॉलोनी में टावर का विरोध, एसई को दी शिकायत

मुखीजा कॉलोनी में एक कंपनी के मोबाइल टॉवर लगाने पर विरोध खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों को वापस भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:35 AM (IST)
मुखीजा कॉलोनी में टावर का विरोध, एसई को दी शिकायत
मुखीजा कॉलोनी में टावर का विरोध, एसई को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, पानीपत : मुखीजा कॉलोनी में एक कंपनी के मोबाइल टॉवर लगाने पर विरोध खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों को वापस भेज दिया। इसकी शिकायत नगर निगम एसई रमेश कुमार बागड़ी को दी है। स्थानीय लोगों ने टावर की एनओसी रद करने की मांग की है। ऐसा न करने पर निगम कार्यालय को घेरने की चेतावनी दी है। पूर्व पार्षद सुनील कुमार और कॉलोनीवासियों ने बताया कि स्मॉग के चलते सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। हर कोई इससे परेशान है। प्रशासन और नगर निगम पर्यावरण प्रदूषण फैलाने के कारणों को दूर करने के बजाय मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी दे रहा है। यह सब चिता का विषय है। मुखीजा कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने एक कंपनी की टीम गई थी। स्थानीय लोगों ने काम बंद करवाकर इसका विरोध किया तो कंपनी अधिकारियों ने नगर निगम से एनओसी देने का दावा किया। रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की एनओसी मंजूर करना गंभीर विषय है। नगर निगम की लापरवाही के चलते पहले से स्मॉग के चलते परेशान लोगों में बीमारी बढ़ जाएगी। पुलिस तक मौके पर बुलाई

prime article banner

एक निजी कंपनी के कर्मचारी शनिवार को मुखीजा कॉलोनी की गली नंबर-10 में मोबाइल टॉवर लगाने पहुंचे थे। लोगों ने उनको बिजली का कनेक्शन नहीं करने दिया और मौके पर पुलिस बुलाकर उन्हें वापस भेज दिया। कॉलोनीवासियों कहना है कि एक साल पहले भी यहां कंपनी के लोग मोबाइल टावर लगाने आए थे। लोगों के विरोध करने पर उस समय भी इसको वापस ले लिया था। मोबाइल टावर से बच्चों दिमागी तौर और मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं। निगम ने ग्राउंड रिपोर्ट जाने बिना दे दी एनओसी

कंपनी अधिकारियों ने लोगों को नगर निगम की एनओसी दिखाई। लोगों का आरोप है कि निगम ने एनओसी देने से पहले धरातल पर जाकर पड़ताल नहीं की और न ही स्थानीय लोगों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में निगम ने एनओसी रद नहीं की तो वे कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.