पति और पत्नी के बीच विदेश से आई...वो, फिर हुआ खतरनाक अंजाम
यमुनानगर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसका कसूर इतना था कि पति के साथ आई महिला का उसने विरोध कर दिया था। अब मामला थाने में पहुंचा।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। नौकरी करने गया पति उज्बेकिस्तान से एक महिला को साथ ले आया। पत्नी ने विरोध किया, तो आरोपित और महिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने बीच बचाव कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
मामला जगाधरी सिटी थाना एरिया के सेक्टर 15 का है। 2009 में नसीमा की इरफान से शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा व बेटी है। आरोप है कि उनका पति इरफान अक्सर विदेश जाता रहता है। पिछले दिनों वह उज्बेकिस्तान गया था। वहां पर उसके एकमे दोहा नाम की महिला से संबंध बन गए। जिसे वह अपने साथ यहां पर ले आया।
बॉक्सिंग पंच से मारा
इसका पत्नी नसीमा व उसके परिजनों ने विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उन्हें धमकी देकर चुप करवा दिया। दो दिन पहले भी नसीमा व इरफान के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ा, तो आरोपित ने उस पर बॉक्सिंग पंच से वार कर दिया। उसे बुरी तरह से पीटा गया। आरोप है कि एकमे दोहा व इरफान दोनों ने मिलकर नसीमा पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की। परिवार के अन्य लोग पहुंचे और उसे आरोपितों से बचाया। जख्मी हालत में नसीमा को भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर इरफान व एकमे दोहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पहले भी थाईलैंड से लेकर आया था युवती
नसीमा ने बताया कि उसका पति इरफान इससे पहले भी थाईलैंड से एक महिला को यहां पर लेकर आया था। उस समय भी आरोपित ने उसे बुरी तरह से पीटा था। किसी तरह से परिवार के लोगों ने ही यह मामला दबाया। इसके बाद आरोपित विदेशी महिला को वापस छोड़कर आया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप