Move to Jagran APP

गंगानगर में छिपा था एक लाख का इनामी कुख्यात खीरा, पेशी से छुड़ा ले गए थे साथी Panipat News

एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश खीरा गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों को गोली मारकर उसे छुड़ा लिया था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:40 AM (IST)
गंगानगर में छिपा था एक लाख का इनामी कुख्यात खीरा, पेशी से छुड़ा ले गए थे साथी Panipat News
गंगानगर में छिपा था एक लाख का इनामी कुख्यात खीरा, पेशी से छुड़ा ले गए थे साथी Panipat News

पानीपत/करनाल, जेएनएन। कुख्यात एक लाख के इनामी बदमाश सुनील उर्फ खीरा को राजस्थान की गंगानगर पुलिस ने काबू कर लिया है। इसके लिए पहले से ही पकड़े गए बदमाश पतला गुर्जर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। सूत्रों के अनुसार राजस्थान पुलिस ने उसे हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया है। अब उसे करनाल लाया जाएगा, जहां अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जा सकता है।

loksabha election banner

बता दें कि 28 मई को यमुनानगर की जगाधरी जेल से कैदी सुनील उर्फ खीरा को लेकर एएसआइ सुरेश, सिपाही संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल करनाल पेशी के लिए लेकर आए थे। कोर्ट में पेशी के बाद वापस जा रहे थे। करनाल नए बस अड्डे से जब बस में बैठने लगे तो पहले से ही इंतजार में खड़े तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे कर फायरिंग कर दी थी। दो गोली एएसआइ और एक सिपाही को लगी थी। इसके बाद खीरा को लेकर फरार हो गए थे। खीरा लूट के एक मामले में सात साल की सजा काट रहा था।

हत्या सहित कई मामले दर्ज है खीरा पर
सुनील मूलरूप से पानीपत के भादड़ गांव का रहने वाला है। अब वह करनाल के कर्ण विहार में रहता था। सुनील पर लूट, हत्या व डकैती के मामले दर्ज हैं। 16 जून 2016 को सुनील ने कारपेंटर पृथ्वी विहार के सुशील उर्फ बबलू की गोली मार दी थी। यमुनानगर में भी सुनील पर लूट व डकैती के तीन केस हैं। करनाल में पांच केस दर्ज हैं। सुनील ने तीन साथियों करनाल के रावल निवासी तरुण और रायपुर निवासी संजीव और प्रिंस शर्मा के यमुनानगर के राजेश से 23 सितंबर 2016 की रात गोली मारकर दो लाख लूटे थे। 16 नवंबर 2018 को एडिशनल सेशन जज ने चारों को सजा सुनाई थी। 2 जून 2016 की रात को यमुनानगर के खजूरी के रघुवीर सिंह को गोली मार दी थी।  30 अक्टूबर 2016 को रायपुर कामी माजरा में कमरे में घुसकर वहां रह रहे लोगों पर फायरिंग की। यहां शिवचरण नामक व्यक्ति को गोली लगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.