Move to Jagran APP

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यमुना नदी पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनौली यमुना नदी पुल पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई। यमुना नदी पर स्नान करने पहुंचे। इस दौरान यहां पर मेला लगा है और दूर-दराज से लोग आए। नदी किनारे पर बने मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 05:35 AM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 05:35 AM (IST)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यमुना नदी पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यमुना नदी पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

संवाद सूत्र, सनौली : सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनौली यमुना नदी पुल पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई। यमुना नदी पर स्नान करने पहुंचे। इस दौरान यहां पर मेला लगा है और दूर-दराज से लोग आए। नदी किनारे पर बने मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पैदल, मोटर साइकिलों, जीपो, थ्री-व्हीलरों, ट्रैक्टरों और बसों आदि में यमुना नदी की ओर स्नान के लिए आना शुरू हो गए थे। महिलाएं श्रीकृष्ण के भजन गाते हुए पहुंची। यह सिलसिला दोपहर बाद चार बजे तक चला और हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर प्रसाद चढ़ा कर दीप जला कर पूजा अर्चना की। यमुना नदी तक पहुंचने वाले सनौली रोड पर आज भारी भीड़ रही। यहां खेल-तमाशे और खाने पीने के स्टालों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.