Move to Jagran APP

शिवालयों में उमड़े भक्त, गूंजे हर- हर महादेव के जयकारे

जागरण संवाददाता पानीपत हाथों में फूलों की डलिया और लौटे में गंगाजल जुबां पर हर- हर

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 08:10 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 08:10 AM (IST)
शिवालयों में उमड़े भक्त, गूंजे हर- हर महादेव के जयकारे
शिवालयों में उमड़े भक्त, गूंजे हर- हर महादेव के जयकारे

जागरण संवाददाता, पानीपत : हाथों में फूलों की डलिया और लौटे में गंगाजल, जुबां पर हर- हर महादेव का उद्घोष। यह दृश्य था महाशिवरात्रि पर शहर के शिव मंदिरों का। शिवरात्रि पर महादेव के दर्शन पूजन के लिए शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा को बेलपत्र, शहद, गंगा जल, दूध, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर -हर महादेव के जयकारे मंदिरों में दिन भर गूंजते रहे।

loksabha election banner

धनसौली गांव में ब्रह्मकुमारी मोनिका की अध्यक्षता में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कन्याओं ने कलश लेकर गांव की परिक्रमा की। कलश यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम में मोनिका ने शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि बाबा इस जगत के पिता। महाशिरात्रि पर सच्चा व्रत जरूर लें। कभी कड़वे वचन न बोलें। हमारे अंदर जो कमियां उन्हें शिव परमात्मा पर अर्पित कर दें। जीवन को आनन्दमय बनाने के नियम बनाएं और उन पर चले।

पालकी शोभा यात्रा

श्री कैलाशी सेवा समिति ने महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकालेश्वर की तर्ज पालकी शोभायात्रा निकाली। सुबह जगन्नाथ मंदिर में शिवलिग पर रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर तक ब्राह्मणों ने विधिवत पूजा किया। पालकी व राजा महाकाल का पूजन उद्योगपति धनराज बंसल, राजेंद्र गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, जगदीश गुप्ता, संजय बंसल, महेंद्र गुप्ता, राकेश मित्तल, प्रदीप तायल अनिल कैलाशी, विमल बंसल जेपी शर्मा,अशोक कैलाशी ने किया।

पालकी शोभायात्रा मंदिर से थोड़ी दूरी पर ही पहुंची थी। पालकी में विराजमान कैलाश पर्वत में आग लग गई। गंगाजल से मुश्किल से आग पर काबू पाया। रुई से कैलाश पर्वत बनाया गया। आग पर काबू बनाने से प्रबंधकों राहत की सांस ली। आग बुझाने के बाद पालकी शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई देवी मंदिर पहुंचे। कैलाशी सेवा समिति के सेवादारों को सम्मान हुआ। देवी मंदिर में द्धादश ज्योतिर्लिंग पर पुष्प अभिषेक किया गया। भजन गायक रमेश सिगला ने भजनों की प्रस्तुति दी। मां अन्नपूर्णा के भंडारे लगाया गया।

सनातन धर्म संगठन में पांच बजे से जलाभिषेक

सनातन धर्म मंदिर माडल टाउन में महाशिवरात्रि पर सुबह पांच बजे से ही शिवलिग पर जलाभिषेक शुरू हो गया। जो दिन भर चलता रहा। शाम को भोले बाबा का संकीर्तन किया गया, पूरी रात चार पहर की पूजा की गई। पहली पूजा आठ बजे दूसरी पूजा 12 बजे, तीसरी पूजा रात 2 बजे और अंतिम पूजा सुबह चार बजे की गई। पूजा में मंदिर प्रधान तरुण गांधी, मनोहर सेतिया, मोहित जग्गा, राम रखा मनुजा, करनजीतराय सेठ, अमन वधवा मौजूद रहे।

युवा संगठन ने असंध रोड पर बांटा प्रसाद

महाशिवरात्रि पर पानीपत युवा संगठन ने असंध रोड महादेव गन हाउस पर प्रसाद बांटा। संगठन के प्रधान सचिन शशि कपूर, राहुल सेठी, राजन सिंह, साहिल खान, इशांत सेठी, मनप्रीत सिंह, रमन ओबराय, तरूण शर्मा मौजूद रहे।

बाबा का गुणगान किया

कुमाऊ संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने शिवरात्रि पर जाटल रोड मंदिर में जलाभिषेक किया। उत्तराखंड महिला संगठन ने भोले के भजन गाए। भोला भोली का नृत्य किया गया। कार्यक्रम में केशर सिंह रावत, बचन सिंह, गौतम रावत, ललिता पाठक, अरुण भारद्वाज, मनोज ठाकुर, मदन रावत लक्ष्मण, सुयाल, पूर्ण सिंह, आनंद रावत मौजूद रहे।

गंगा जल से अभिषेक

परशुराम कालोनी स्थित प्राचीन परशु राम मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के पुजारी अरुण पांडे ने शिवलिग पर बेलपत्र, गंगाजल से अभिषेक किया। सुबह हवन किया गया। परशुराम मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित कालोनी के लोगों ने आहूतियां डाली।

सोमनाथ धाम आश्रम में रुद्राभिषेक

विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल द्वारा सोमनाथ धाम आश्रम निबरी में रुद्राभिषेक किया गया। आचार्य रत्नेश त्रिपाठी ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ अभिषेक करवाया। जगदीश खुराना यजमान बने। भोले बाबा का गुणगान किया गया। महाशिवरात्र पर व्रत का महत्व बताया गया।

भंडारा लगाया गया

समाज सेवा संगठन ने महाशिवरात्रि पर जीटी रोड मलिक पलाजा के सामने 24 वां भंडारा लगाया। कार्यक्रम में प्रवीण जैन, गुलशन कटारिया, अमित जैन, अनिल सिगला, सुभाष गोस्वामी, दीपक, दलीप गुप्ता, संतलाल मोगा, अशोक मखीजा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.