Move to Jagran APP

ओमिक्रोन अलर्ट : कोरोना संक्रमण बढ़ा, दो कोविड केयर सेंटर और कई आइसोलेशन सेंटर बनाए

कुरुक्षेत्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को 110 केस पाजिटिव आए थे। इसके अगले दिन शुक्रवार को 148 और शनिवार को 172 केस सामने आए हैं। इनमें विदेश से लौटने वाले व्यक्ति भी लगातार पाजिटिव आ रहे हैं।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 12:24 PM (IST)
ओमिक्रोन अलर्ट : कोरोना संक्रमण बढ़ा, दो कोविड केयर सेंटर और कई आइसोलेशन सेंटर बनाए
कुरुक्षेत्र में शनिवार को अब के सबसे अधिक 172 केस पाए गए।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। शनिवार को एक दिन में 172 नए केस पाए गए। यह इस सीजन में अब तक एक दिन में पाए गए सबसे अधिक केस हैं। प्रशासन ने कोरोना की चेन को तोड़ने में वैक्सीनेशन और जागरूकता बढ़ाने के साथ दो कोविड केयर सेंटर और आइसोलेशन सेंटर स्थापित कर दिए हैं। जानकारों की माने तो जनवरी के अंतिम सप्ताह के बाद कोरोना तीसरी लहर में तेज हो सकता है। यह फरवरी में भी बढ़ सकता है।

loksabha election banner

मरीजों के लिए आइसोलेशन सेंटर

जिला प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग ने हिरमी और आयुर्वेदिक कालेज में कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। इसके साथ कई जगहों पर आइसोलेशन सेंटर बनाए गए है। यहां पर आक्सीजन मीटर, स्टीम मशीन, थर्मामीटर व आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी कर दी गई है। ताकि कोरोना के मरीजों को प्राथमिक इलाज समय रहते दिया जा सके। इसके साथ-साथ हल्के व मध्यम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन किट व गंभीर लक्षण वाले मरीजों को तुरंत चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

होम आइसोलेशन में ये सावधानी बरतें

होम आइसोलेशन के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। पाजिटिव व्यक्ति को परिवार के सदस्यों से दूरी बनाए रखनी और मास्क का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ हाथों को निरंतर साबुन व पानी से धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। शारीरिक तापमान व आक्सीजन के लेवल पर निगरानी रखनी जरूरी है। चिकित्सक के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना है। श्वसन प्रबंधन शिष्टाचार का पालन करना और उपयोग के बाद टिशू पेपर इत्यादि का उपयुक्त ढंग से निपटान करना है। सांस लेने में दिक्कत, पांच दिन से ज्यादा तेज बुखार होने या अत्याधिक खांसी होने पर चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। आम लोगों को भी खांसी-जुखाम या बुखार होने पर अपना कोविड टेस्ट कराना चाहिए।

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस

जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को 110 केस पाजिटिव आए थे। इसके अगले दिन शुक्रवार को 148 और शनिवार को 172 केस सामने आए हैं। इनमें विदेश से लौटने वाले व्यक्ति भी लगातार पाजिटिव आ रहे हैं। वहीं शनिवार को 55 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक जिले में 23223 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 22211 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 358 मरीजों की मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त के अनुसार

कोरोना लगातार फैल रहा है। इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों की जागरूकता से कोरोना को हराया जा सकता है। जिले में दो कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं। इनमें हर संभव सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

---मुकुल कुमार, डीसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.