कोर्ट से हक में फैसला आया तो प्लॉट गई चाची, भतीजों और बहू ने मिलकर मार डाला Panipat News
प्लॉट विवाद में भतीजों ने वृद्धा को मार डाला गया। किशनपुरा की वृद्धा भतीजे को प्लॉट में मकान बनाने से रोक रही थी। दपंती सहित तीन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पानीपत, जेएनएन। जमीनी विवाद में भतीजों और बहूओं ने वृद्ध चाची को पीट पीटकर मार डाला। कोर्ट से केस जीतन के बाद वृद्धा प्लॉट में गई हुई थी। वार्ड-15 स्थित किशनपुरा में प्लॉट में जाने से वृद्धा का विवाद हुआ। इसके बाद रात में उसे घर में घुसकर पीट पीटकर मार डाला।
किशनपुरा के रोहताश जागलान वाली गली में रहने वाले अंतुराम ने बताया कि वे चार भाई हैं। उनका किशनपुरा कॉलोनी में ही 80 गज का प्लॉट है। इस प्लॉट को लेकर उसका भतीजे के साथ केस चल रहा था। कुछ दिन पहले वह केस जीत चुका था। उसके भाई मंगलू का बेटा सोनू प्लाट में तय जगह से अधिक पर मकान बना रहा था।
वह पत्नी 71 वर्षीय कृष्णा के साथ प्लॉट पर गया और सोनू को मकान न बनाने से रोका। सोनू ने अपनी पत्नी ङ्क्षरकी के साथ मिलकर गाली-गलौच की और दोनों की पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने उन्हें छुड़ाया और घर भेज दिया। रात करीब 11 बजे सोनू, अपनी पत्नी रिंकी और भाई धर्मबीर के साथ घर में घुसकर गाली-गलौच करने लगा। उन्होंने गाली देने से मना किया। तैश में आकर सोनू ने ईंट उठाकर उसकी पत्नी कृष्णा के आंख पर मार दी। रिंकी व धर्मबीर ने लात-घुसों से हमला किया। इससे कृष्णा की मौत हो गई।
15 घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना
किशनपुरा चौकी प्रभारी सतनारायण ने बताया कि प्लॉट विवाद में कृष्णा की हत्या की हुई है। परिजनों ने 15 घंटे बाद वारदात की सूचना दी। मंगलवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत की वजह के पता चलेगा। फिलहाल सोनू, ङ्क्षरकी और धर्मबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।