Move to Jagran APP

20 साल से व्रत रख रही हूं, पति हुए स्वस्थ

पुत्रों की दीर्घायु की कामना का महापर्व शुरु हो गया। पहले दिन नहाय खाय हुआ। शुक्रवार को खरना होगा। खरना के साथ ही व्रत का शुभारंभ हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 09:54 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:27 AM (IST)
20 साल से व्रत रख रही हूं, पति हुए स्वस्थ
20 साल से व्रत रख रही हूं, पति हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, पानीपत : पुत्रों की दीर्घायु की कामना का महापर्व शुरु हो गया। पहले दिन नहाय खाय हुआ। शुक्रवार को खरना होगा। खरना के साथ ही व्रत का शुभारंभ हो जाएगा। पूजन के तैयारियों पूरी हो चुकी है। घाटों पर वेदियां बनाने का काम पूरा हो गया है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दो नवंबर को व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी। बृहस्पतिवार को व्रत की सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में रौनक रही। 20 वर्षों से रख रही व्रत, पति स्वस्थ हुए : देवकी (फोटो संख्या 46)

loksabha election banner

दरभंगा जिला की देवकी ने बताया कि वह 20 वर्षों से छठ का व्रत रख रही हैं। उनके पति बीमार हो गए थे। उनके स्वास्थ्य के लिए व्रत रखा। उनकी मनोकामना को छठ मैया ने सुन लिया। पति स्वस्थ हो गए। देवकी ने कहा कि यह हमारी परंपरा है। बच्चों के साथ देवकी व्रत का सामान खरीदने सब्जी मंडी आई थी। उन्होंने कहा कि पूरे विधि विधान से हम छठ का व्रत रखते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी व्रत रखते हैं : माला देवी (फोटो 47)

विकास नगर में रहने वाली माला देवी ने बताया कि बच्चों के लिए व्रत रख रही हूं। हमारे यहां पीढ़ी दर पीढ़ी छठ का व्रत रखते हैं। बुजुर्ग होने पर व्रत सास के स्थान पर बहु रखना शुरू कर देती है। 48 घंटे का व्रत होता है। उगते हुए सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत खोलते हैं।

--------------------------------

फोटो नंबर : 67 से 67 सी तक

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा निवासी शीला देवी कहती है कि सास से विरासत में छठ पर्व का तोहफा मिला। वह करीब 20 वर्षों से छठ पर्व मना रही हैं। इससे उसके घर-परिवार में सुख-शांति है। फोटो नंबर 67 ए

मोकामा (बिहार) की रहने वाली मुन्नी देवी कहती है कि पति के बीमार होने पर उसकी सास ने छठ मां से मन्नत मांगी। उसकी आराधना शुरू की। वह 10 सालों से पति के स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती आ रही है। जल में खड़ा होकर सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देती है। उसके पति अब ठीक हैं। ढेंग बैरगिनिय (बिहार) वासी सुधीरा कहती है कि उसका बेटा बीमार रहता था। उसने दस साल पहले छठ मां से उसके स्वस्थ रहने की कामना की थी। अब उसका बच्चा स्वस्थ है। वह बेटे के बदले सूर्यदेव की शाम और सुबह के समय अराधना करती है। विधिवत पूजा-अर्चना करती है। बिहार के मोतिहारी वासी सिधू देवी, पति के स्वास्थ्य लाभ के लिए सूर्यदेव का व्रत रखती है। उन्हें दोनों वक्त अ‌र्घ्य देती है। सास ने छठ मैया से उसके पति को स्वस्थ रखने की मन्नत मांगी थी। -----------------------------------------

छठ पूजा में कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

जागरण संवाददाता, पानीपत :

छठ पूजा को लेकर पूर्वांचल कल्याण समिति (एनएफएल) की बृहस्पतिवार को देर शाम बैठक हुई। इसमें निर्णय हुआ कि टी-सीरीज के कलाकार भोला वर्मा की मंडली दो नवंबर की रात मंच पर डांस का जलवा दिखाएंगे।

समिति के पूर्व प्रधान मदन सिंह ने बताया कि एनएफएल रजवाहे पर छठ पूजा के दौरान करीब हजारों श्रद्धालु आते हैं। तीस सोप्ता बनाकर रंगाई-पुताई कर दी गई है। व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए वॉलेंटियर्स के नाम तय कर दिए गए हैं। पूर्वांचल के लोगों को इस दौरान शिक्षित बनने, एकजुट रहने और कुरीतियों को त्यागने की सीख भी दी जाएगी। बैठक में पीएन सिंह, अंजनी झा, अभय झा सुमन व सुशील ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.