देश की राजनीति में ओबीसी समाज की भागीदारी पूरी नहीं : उपेंद्र कुशवाहा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश की राजनीति में ओबीसी समाज की हिस्सेदारी के अनुसार पूरी भागीदारी नहीं मिली, जिसे पूरा करने के लिए देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू करने की सख्त जरूरत है। वहीं सर्वोच्च कोर्ट और हाई कोर्ट में एससी, एसटी और ओबीसी समाज की भागीदारी लगभग शून्य है। आज गरीब का बेटा देश व विश्व का महान वैज्ञानिक तो बन सकता है लेकिन हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का जज नहीं बन सकता, जो चिंतनीय है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा रविवार को सैनी समाज सभा की तरफ से आयोजित 38वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सैनी समाज सभा द्वारा 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाराजा शूर सैनी हाल का लोकार्पण भी किया। सैनी समाज को नहीं मिल पा रहा उनका हक : राजकुमार सैनी
राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर 25 हजार नौकरियां प्रदान की हैं। कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज में राजनीतिक जागरूकता के अभाव के कारण सैनी समाज के लोगों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग नेता तो बनाते है, लेकिन उन्हें राजनीतिक मजबूती प्रदान करने की बजाय अपना हाथ पीछे खींच लेते हैं। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि समाज अगर तरक्की कर सकता है तो उसका एकमात्र साधन शिक्षा ही है। शिक्षा ही एक ऐसा मूलमंत्र है, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान बनती है। इस अवसर पर पूर्व सांसद गुरदयाल ¨सह, कैलाशो सैनी आदि मौजूद रहे।