Move to Jagran APP

विश्व भर में दूसरे स्थान पर पहुंची विद्या भारती के पूर्व छात्रों की संख्या

17 अक्टूबर को पूर्व छात्र 89 वर्षीय वरियाम सिंह ने किया था अभियान का शुभारंभ। पहले ही दिन 19 देशों से 12 हजार के करीब पूर्व छात्रों ने भरे सदस्यता फार्म। अब तक अमेरिका की पेन यूनिवर्सिटी 3.54 लाख पूर्व छात्रों के साथ विश्व में नंबर एक पर है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 03:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 03:13 PM (IST)
विश्व भर में दूसरे स्थान पर पहुंची विद्या भारती के पूर्व छात्रों की संख्या
विश्व भर में दूसरे स्थान पर विद्या भारती के पूर्व छात्रों की संख्या पहुंची।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, [विनोद चौधरी]।  विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद 3.12 लाख पूर्व विद्यार्थियों की सदस्यता के साथ अब विश्व भर में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। परिषद ने इस मुकाम को 17 अक्टूबर से शुरू किए गए मेरा स्कूल मेरा गौरव अभियान के तहत वीरवार तक ही हासिल कर लिया है। अब तक अमेरिका की पेन यूनिवर्सिटी 3.54 लाख पूर्व छात्रों के साथ विश्व में नंबर एक पर है। विद्या भारती के 17 अक्टूबर से शुरू किए अभियान को 30 नवंबर तक चलाने का फैसला लिया है, पहले यही अभियान 16 नवंबर तक चलना था। अभियान की एक खासियत भी रही है कि इस अभियान के दौरान विद्या भारती की वेबसाइट पर देश भर में आने वाले सभी फेस्टिवल को मनाया गया है। ऐसे में परिषद ने विश्व के सामने भारत की अनेकता में एकता का संदेश भी दिया है।

loksabha election banner

पूर्व छात्र 89 वर्षीय वरियाम सिंह ने की थी अभियान की शुरुआत

89 वर्षीय सरदार वरियाम सिंह ने सबसे पहले सदस्यता फार्म भरकर श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के पहले ही दिन 19 देशों से करीब 12 हजार पूर्व छात्र अभियान का हिस्सा बने थे। विद्या भारती के देश भर में लगभग 13000 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 1.50 लाख शिक्षक और 35 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों के पूर्व छात्रों के दम पर पूर्व छात्र परिषद ने विश्व में सबसे अधिक करीब 3.54 लाख की सदस्यता वाली अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी को मात देने की तैयारी कर ली है। इस अभियान को अब 30 नवंबर तक चलाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अभियान के साथ छठ पूजा और गुरुनानक जयंती दो पर्व और जुड़ गए हैं। पहले यह अभियान 16 नवंबर तक चलाया जाना था।

विश्व भर में दूसरे नंबर पर पहुंचे  

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डा. पंकज शर्मा ने बताया कि मेरा स्कूल मेरा गौरव अभियान चलाकर वह विश्व 3.12 लाख पूर्व छात्रों की सदस्यता के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व छात्रों की सदस्यता में विश्व भर में पहले नंबर पर अमेरिका की पेन यूनिवर्सिटी के के साथ 3.54 लाख पूर्व छात्र जुड़े हैं। अब दूसरे स्थान पर 3.12 लाख पूर्व छात्रों के साथ विद्या भारती पहुंच गई है। तीसरे स्थान पर 3.11 लाख के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया यूएसए और चौथे स्थान पर 3.02 लाख के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास यूएसए है। इसी तरह पांचवे स्थान पर 3.01 लाख के साथ एरिजोना यूनिवर्सिटी यूएसए है।

अनेकता में एकता का संदेश

अभियान की खासियत है कि इस दौरान हर दिन पोर्टल के माध्यम से देश भर के अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और उत्सवों का भी प्रचार किया जा रहा है। अब इसके लिए समय बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। ऐसे में छठ पूजा और गुरुनानक जयंती भी अभियान के साथ जुड़ गई है।

गौरतलब है कि 19 नवंबर 1946 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक रहे माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने कुरुक्षेत्र में विद्याभारती के सबसे पहले श्रीमद्भगवद गीता विद्यालय की नींव रखी थी। अब विद्याभारती की ओर से देश भर में 13000 विद्यालय चलाए जा रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों पूर्व छात्र आज विश्व भर में नामचीन पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.