अब एकेडमी में संस्कार अभियान चलेगा
अब एकेडमी में संस्कार अभियान चलेगाअब एकेडमी में संस्कार अभियान चलेगाअब एकेडमी में संस्कार अभियान चलेगाअब एकेडमी में संस्कार अभियान चलेगाअब एकेडमी में संस्कार अभियान चलेगा
जासं, पानीपत : सबको रोशनी फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हरीश बंसल ने मयंक जैन को सबको रोशनी ग्रुप ऑफ एकेडमी का संयोजक नियुक्त किया। उन्होंने कहा की मयंक जैन पानीपत में मौजूद 180 एकेडमी को एक सूत्र में बांध देंगे। विद्यार्थियों को संस्कारित करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को धर्म से जोड़ने व संस्कार सिखाने के लिए सबको रोशनी फाउंडेशन अग्रसर है। इसी प्रक्रिया में एकेडमी सेल बनाया गया है। सबको रोशनी फाउंडेशन के राजीव परुथी ने कहा कि स्कूल में प्रार्थना सभाओं में व अन्य तरीके से नियोजित कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन एकेडमी में संस्कार देने का कोई तरीका हमें ढूंढना होगा। इस अवसर पर गणेश उत्सव मंडल से जुड़े रोहित ग्रोवर, रिकू वर्मा, प्रो.आरके गुप्ता, नरेश वर्मा, मोनिका रानी, आशीष गर्ग और शिवम गाबा मौजूद रहे।