Move to Jagran APP

हरियाणा में खेल विभाग का बड़ा फैसला, अब मंडल स्तर पर बनेंगे खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, इसलिए लिया फैसला

हरियाणा में फर्जी खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाने के मामले आए थे। उसके बाद खेल विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। हरियाणा को चार डिवीजन में बांटा गया है। सी और डी स्तर के सर्टिफिकेट मंडल स्तर पर बनेंगे। हर मंडल के लिए एक डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 02:22 PM (IST)
ए और बी स्तर के प्रमाण पत्र खेल निदेशालय की तरफ से ही जारी किए जाते हैं।

सुनील जांगड़ा, कैथल। खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के कई जिलों में फर्जी खेल ग्रेडेशन बनाए जाने की सूचना खेल विभाग के पास गई थी। सूचना के बाद खेल विभाग की तरफ से पांच जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, रेवाड़ी और भिवानी में ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजातों की जांच की गई थी।

loksabha election banner

अभी मामले की जांच चल ही रही है कि खेल विभाग की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। अब सी और डी स्तर के खेल ग्रेडेशन मंडल स्तर पर बनाए जाएंगे। पहले यह सुविधा जिला स्तर पर दी जाती थी। ए और बी स्तर के प्रमाण पत्र निदेशालय की तरफ से जारी किए जाते हैं। हरियाणा के सभी जिलों को चार मंडलों में बांटा हुआ है। इनमें हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और अंबाला मंडल है। हर मंडल के लिए एक डिप्टी डायरेक्टर लगाया हुआ है। अब जिला स्तर पर प्रमाण पत्र के कागजातों की जांच की जाएगी। ग्रेडेशन से संबंधित कर्मचारी और खिलाड़ियों को अपने मंडल पर जाकर प्रमाण पत्र बनवाकर लाना होगा। हालांकि इसके कारण खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।  

महीने में दो दिन किए गए हैं निर्धारित 

मंडल स्तर पर ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाने के लिए खेल विभाग की तरफ से दो दिन तय कर दिए गए हैं। महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को मंडल स्तर पर ग्रेडेशन बनाकर दिए जाएंगे। अगर दूसरे और चौथे मंगलवार को राजकीय अवकाश हुआ तो अगले कार्यदिवस पर प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। प्रमाण पत्र खेल निदेशालय की तरफ से छपवा कर मंडल स्तर पर भेजे जाएंगे। 

इस मंडल के अधीन हैं ये जिले  

हिसार मंडल  : फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी।

रोहतक मंडल : जींद, झज्जर, पानीपत, रोहतक, सोनीपत।

गुरुग्राम मंडल : फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी। 

अंबाला मंडल : पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल। 

ये हैं प्रमाण पत्र के फायदे 

खिलाड़ियों के लिए इस प्रमाण पत्र के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी भी कालेज में स्पोर्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह प्रमाण पत्र जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पोर्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।  

क्या कहते हैं अधिकारी 

जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि ग्रेडेशन प्रमाण पत्र को लेकर निदेशालय की तरफ से नए निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब सी और डी ग्रेड के प्रमाण पत्र जिला स्तर पर नहीं बल्कि मंडल स्तर पर बनाकर दिए जाएंगे।  

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.