मनोनीत पार्षद के बेटे की ससुरालियों ने घर आकर की धुनाई
भाजपा के मनोनीत पार्षद लोकराज बंसल के बेटे प्रिस की ससुराल वालों ने उनके घर पहुंचकर जमकर धुनाई कर दी। मामला रविवार दोपहर का है। आरोप है कि ससुराल वाले जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं।
जागरण संवाददाता, समालखा : भाजपा के मनोनीत पार्षद लोकराज बंसल के बेटे प्रिस की ससुराल वालों ने उनके घर पहुंचकर जमकर धुनाई कर दी। मामला रविवार दोपहर का है। आरोप है कि ससुराल वाले जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है। पार्षद ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
पार्षद लोकराज बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड एक पुराना थाना रोड का रहने वाला है। उसके बेटे प्रिस की शादी पिछले माह त्रिरि नगर दिल्ली की रहने वाली ममता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटे और बहू का मनमुटाव चल रहा है। बंसल ने बताया कि रविवार को वह घर पर था। दोपहर को 12 बजे के करीब बेटे के ससुराल वाले कई गाडि़यों में सवार होकर आए और घर में घुसकर प्रिस के साथ मारपीट करने लगे। जिस पर उसने बीच बचाव कर उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट कर लड़के को घायल कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आस पास से लोग आने लगे। वे सब उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पार्षद ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि लोकराज बंसल के बयान पर ससुर संजय, सास कुसुम, साले हिमांशु, बिट्टू व तीन महिलाओं सहित आठ अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
लापता हो गया था प्रिस
प्रिस का शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी से किसी कारणवश मनमुटाव चल रहा है। वह चार मई शनिवार की सुबह घर से निकल गया था। उसका इसके बाद से कोई सुराग नहीं लग रहा था। लोकराज बंसल ने पुलिस को देकर केस दर्ज कराते हुए बेटे को तलाशने की गुहार लगाई थी। वह इसके कई दिन बाद मिल गया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप