सिविल अस्पताल में भीड़-गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी
जागरण संवाददाता पानीपत सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक व रेडियोलाजी ब्लॉक में दो गज की शार
संवाद सहयोगी, कटड़ा : शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू कश्मीर इकाई के नेताओं ने श्री माता वैष्णो देवी की पावन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की तय निर्धारित संख्या हटाने के साथ घोड़ा, पिट्ठू व पालकी सेवाओं की बहाली की मांग की है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी समेत महासचिव विकास बख्शी व कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार से मुलाकात कर उक्त मांगों की बहाली की अपील की। वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ज्ञापन भेजा। साहनी ने कहा कि जम्मू व कटड़ा का टूरिज्म व्यवसाय काफी हद तक माता वैष्णो देवी यात्रा पर निर्भर है और पावन नवरात्र के दौरान दूसरे राज्यों से काफी बढ़ी तादाद में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साहनी ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की निर्धारित 1,000 की सीमा को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। साहनी ने घोड़ा, पालकी व पिट्ठू सेवाओं की बहाली की मांग करते हुए कहा कि इन सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध के कारण, सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं और उनके लिए अपने परिवार व पालतू जानवरों को खिलाना मुश्किल हो गया है। साहनी ने जम्मू और कटड़ा में श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण काउंटर खोलने की भी मांग की। इसके साथ ही साहनी ने पावन नवरात्र पर पारंपरिक 38वीं पवित्र छड़ी यात्रा को लेकर तमाम जरूरी सेवाओं पर सीईओ रमेश कुमार से विचार-विमर्श किया। सीईओ रमेश कुमार ने हर संभव सेवाएं देने एवं उक्त मांगों पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सचिव राज सिंह व संजीव सूदन भी उपस्थित थे।