Move to Jagran APP

आइपीएल की मुंबई इंडियंस टीम में करवा देंगे सेलेक्‍शन, ऐसा कह नौ लाख ठग कानपुर में रहने लगा ठग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया। कैथल निवासी ठग ने आईपीएल की मुंबई इंडियन टीम में सेलेक्‍शन कराने का झांसा देकर नौ लाख की ठगी की। इसके बाद ठग कैथल से जाकर कानपुर में रहने लगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:52 PM (IST)
आइपीएल की मुंबई इंडियंस टीम में करवा देंगे सेलेक्‍शन, ऐसा कह नौ लाख ठग कानपुर में रहने लगा ठग
कुरुक्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। मुंबई इंडियन आइपीएल क्रिकेट टीम में सिलेक्शन कराने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित को केयूके थाना पुलिस ने दो साल बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर के शरदा नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता के साथ मुंबई इंडियन आइपीएल टीम का  मैनेजर बताकर धोखाधड़ी की थी।

loksabha election banner

आरोपित कानपुर की शरदा नगर निवासी अतुल मौर्य ने सिलेक्शन में आरोपित  दंपती  का साथ देकर नौ लाख रुपये ठगे थे। पुलिस को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को मामले का पटाक्षेप किया है। उन्होंने बताया कि कैथल के गांव जडोला निवासी सुभाष चंद्र ने चार अप्रैल 2019 को केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फ्रूट व प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। उसका लड़का विक्रांत पिछले चार वर्षों से ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है। वह अपने लड़के पास अक्सर आता-जाता रहता है। अक्टूबर 2018  में वह विक्रांत से मिलने के लिए गया था तो विक्रांत ने बताया कि उसकी बात करण सिंह व उसकी पत्नी कस्तूरी धनराज गजला जो कि सुपर टेकसिजर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं से हुई थी। वे उसे मुंबई इंडियन की आइपीएल टीम की रिजर्व में सिलेक्शन बारे कह रहे हैं। जिसके लिए दस लाख रुपये का खर्चा आएगा। उसके लड़के ने उसे कर्ण सिंह से मिलाया।

मुंबई इंडियन में सिलेक्शन का दिया था झांसा

शिकायत में बताया कि आरोपित कर्ण सिंह ने उसे बताया था कि उसने कई लड़कों की मुंबई इंडियन टीम में सिलेक्शन कराई है। अगर वह चाहे तो वह विक्रांत की भी सिलेक्शन करा सकता है। इसके लिए 10 लाख रुपये खर्चा आएगा। छह-सात नवंबर 2018 को उसके लड़के का फोन आया कि सुबह कर्ण सिंह व उसकी पत्नी कस्तूरी धनराज गजला घूमने के लिए कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। अगले दिन कर्ण सिंह व उसके साथ एक औरत जिसका नाम उसको कस्तूरी धनराज गजला बताया गया उसकी 10 लाख रूपये में पक्की बात होने पर ढ़ाई लाख रुपये ले गए। तीन दिसंबर 2018 को विक्रांत का फोन आया कि कर्ण सिंह बकाया पैसे मांग रहा है। उसने उसी दिन पांच लाख रुपये जेपी रिसोर्ट में कर्ण सिहं व उसकी पत्नी को दे दिए। 19 दिसंबर 2018 को विक्रांत के कहने पर डेढ़ लाख रुपये कर्ण सिंह व उसकी पत्नी को दिया। आरोपियों ने उससे नौ लाख रुपये धोखे से ठग लिए।

कर्ण ने कराई थी अतुल मौर्य से बात

शिकायत में बताया था कि कर्ण ने उसकी बात कई बार अतुल मौर्य से भी कराई थी। जिसे वह मुबंई इंडियन टीम का मैनेजर बताते थे। वह फर्जी मैनेजर बन कर बात करता था। जिनकी सभी बातों की रिकार्डिंग उसके पास है। इस पूरे षड्यंत्र में वह भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआइ बलकार को सौंपी थी।

दंपती की गिरफ्तारी है बाकी

जांच अधिकारी एसआइ सुभाष चंद्र राणा ने बताया कि पुलिस आरोपित कानपुर के शरदा नगर निवासी अतुल मौर्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अभी दम्पती की गिरफ्तारी बाकी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.