Move to Jagran APP

कैथल में नौ आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दी मंजूरी

हरियाणा के कैथल में नौ आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी मंजूरी भी दे दी। सात गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन जर्जर हो चुके थे। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए बनाने की मंजूरी दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 05:14 PM (IST)
कैथल में नौ आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दी मंजूरी
नौ आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे कैथल में।

कैथल, जेएनएन। कैथल में इस वर्ष के अंत तक नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह भवन कैथल और कलायत ब्लाक में बनाए जाएंगे। बता दें कि जिले में इस समय कुल 1270 आंगनबाड़ी केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिसमें 90 हजार से अधिक बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के यह भवन पंचायती राज विभाग की ओर से बनाया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने राशि भी जारी कर दी है। जून और जुलाई के बीच इनके भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां पर बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी।

loksabha election banner

यहां बनने हैं आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन

खंड                गांव            संख्या

कलायत      दुब्बल         दो

ढांड                संगरौली        एक

कैथल             क्योड़क     एक

कलायत      खेडी मटरवा     एक

गुहला          दुसेरपुर     एक

कैथल                जाखौली        एक

इतने बच्चे व गर्भवती महिलाएं ले रही लाभ

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 90 हजार 947 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जिसमें से कुल 82 हजार 228 बच्चों को राशन दिया जा रहा है। इसी प्रकार से कुल 16 हजार 11 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें से कुल 14 हजार 771 गर्भवती महिलाओं को राशन दिया जा रहा है ताकि उन्हें अच्छी खुराक मिल सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बताया कि जिन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों  के भवन का निर्माण किया जाएगा। सिवाच ने बताया कि भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचने वाले बच्चों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें : करनाल में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश, हत्‍या के मामले में थी तलाश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.