Move to Jagran APP

Panipat Weather Update : ठंड का दिखने लगा असर, शीत लहर के साथ गिरा तापमान

ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर के साथ रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 04:02 PM (IST)
Panipat Weather Update : ठंड का दिखने लगा असर, शीत लहर के साथ गिरा तापमान
पानीपत में ठंड का असर दिखने लगा है।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

loksabha election banner

हवाओं के चलने से रात का तापमान के साथ दिन का तापमान भी गिर रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतर तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तक ठंड बढऩे की पूरी संभावना है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड अपना पूरा असर दिखा देगी। दिन में भी हवा चलने कारण ठंडक बढ़ रही है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है इसके कारण रात में ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है हालांकि दिन की धूप से राहत मिल रही है, लेकिन तीन बजे के बाद धूप का असर भी अब कम होने लगा है। आने वाले सप्ताह में दिन व रात का तापमान और नीचे जाने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।।

गेहूं की बिजाई के लिए अच्छा बना वातावरण

गेहूं बिजाई के लिए वातावरण अच्छा बना हुआ है। इससे गेहूं अच्छा फुटाव करेगी। सब्जी की फसल को भी इस मौसम से फायदा होगा। ठंड बढऩे से बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। लोग बाजारों में खरीदारी को लेकर आ जा रहे हैं। वहीं जगह-जगह मुंगफली की रेहड़ी लगी हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.