मांगे पूरी न होने पर बैठक कर निगम कर्मचारियों ने जताया रोष
आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट समालखा की एक बैठक हुई। अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजेश छौक्कर ने की। संचाल सब यूनिट सचिव प्रवीन कुमार ने किया। बैठक में उपमंडल अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लागू न करने पर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा कर रोष जताया।
जागरण संवाददाता, समालखा : आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट समालखा की एक बैठक हुई। अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजेश छौक्कर ने की। संचाल सब यूनिट सचिव प्रवीन कुमार ने किया। बैठक में उपमंडल अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लागू न करने पर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा कर रोष जताया।
प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर एजेंडा दिया था। उस पर उपमंडल अधिकारी ने आज तक गौर नहीं किया है। इसके बाद दोबारा से पत्र लिखा गया। लेकिन अधिकारी ने उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय कर्मचारियों को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के पास फाल्ट ठीक करने के लिए सीटी एंड पी औजार तक नहीं है। जबकि निगम मैनेजमेंट बगैर उक्त औजारों के काम करने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करता है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी उनकी मांगों को नहीं मानते है तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। वहीं राज्य प्रेस सचिव सुरेश कुमार व यूनिट प्रधान मदन कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सम्मेलन में यूनिट व सब यूनिट स्तर के कर्मचारी भाग लेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को मांग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सुखदेव, विनोद कुमार, सोमपाल, ओमपाल, जोगिदर सिंह, राजेश, संदीप, प्रवीन कुमार, भानाराम, मनीष कुमार मौजूद रहे।