एनएफएल पानीपत को चौथी बार राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार
नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की पानीपत इकाई को राष्ट्रीय सुरक्षा रनरअप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्रम एवं रोजगार श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने निष्पादन वर्ष 2016 के लिए यह पुरस्कार दिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की पानीपत इकाई को राष्ट्रीय सुरक्षा रनरअप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्रम एवं रोजगार श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने निष्पादन वर्ष 2016 के लिए यह पुरस्कार दिया। संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली के जनपथ में डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में यह पुरस्कार प्राप्त किया।
सीजीएम सुनील अरोड़ा ने बताया कि रसायन और रासायनिक उत्पाद निर्माता वर्ग में न्यूनतम औसत आवर्ती दर के लिए यह प्रदान किया गया है। सुरक्षा पुरस्कारों की श्रृंखला में इससे पहले तीन बार पानीपत को यह पुरस्कार मिल चुका है। सुरक्षा पुरस्कार मिलने पर मुख्य महाप्रबंधक ने एनएफएल कर्मियों को बधाई दी है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (टीएस) एसके गुप्ता मौजूद थे।