कुरुक्षेत्र का आंकड़ा भी पहुंचा 50 के पास, नौ और कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले
कुरुक्षेत्र में भी संक्रमितों की संख्या 50 के पास पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को नौ लोग कोरेाना वायरस पॉजिटिव मिले हैं।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक साथ नौ लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ धर्मनगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 के पास पहुंच गया है। संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है।
कुरुक्षेत्र में एक साथ नौ कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी हिस्ट्री तलाशने में लगा है। अब पॉजिटिव केस की संख्या 46 पहुंच गई है। एक्टिव केस 28 हैं। 18 को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को थानेसर में चार, उमरी गांव, सैयना सैदा, लाडवा, अढोनी और सिरसमा में एक-एक केस आया।
बुधवार को अमीन गांव में मिला था पॉजिटिव
बुधवार कोएक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। कोरोना पॉजिटिव मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल है, जबकि 25 मई को इसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भी चेकअप के लिए लाया गया था। निजी अस्पताल में मरीज के संपर्क में आने वाले सात स्टाफ के सदस्य और 11 अन्य सदस्यों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं।