Move to Jagran APP

यमुना नदी पर बन रहा नया पुल, सड़क को कर रहे फोरलेन

वहीं हरियाणा-उप्र दो राज्यों की सीमा रेखा यमुना नदी पर सर्दी में भी पुल निर्माण कार्य तेज कर दिया है। पुराना यमुना नदी का पुल 450 मीटर का था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 06:41 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 06:41 AM (IST)
यमुना नदी पर बन रहा नया पुल, सड़क को कर रहे फोरलेन
यमुना नदी पर बन रहा नया पुल, सड़क को कर रहे फोरलेन

संवाद सहयोगी, सनौली : नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया की ओर से सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। सड़क निर्माण में पेड़, मंदिर की सीढि़यां बाधा बन रही थीं। कंपनी की टीम ने जेसीबी से इन्हें हटाया गया है। इसके साथ ही सडक निर्माण कार्य तेज कर दिया है। वहीं हरियाणा-उप्र दो राज्यों की सीमा रेखा यमुना नदी पर सर्दी में भी पुल निर्माण कार्य तेज कर दिया है। पुराना यमुना नदी का पुल 450 मीटर का था। अब नया पुल 85 करोड़ लागत से फोरलेन बनेगा। इसकी लंबाई 500 मीटर होगी।

loksabha election banner

यह पुल कैराना के पास स्थित पुराने पुल के पास ही बनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे के इंजीनियरों ने रिग मशीन से पुल के पिलर के लिए बोरिग कर दी है। आधे से ज्यादा पिलर जमीन के अंदर से भर कर ऊपर निकाल दिए हैं।

पुराना पुल इस समय काफी जर्जर हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सरकार की ओर से पानीपत से वाया शामली, मुजफ्फरनगर से बिजनौर के नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। हरियाणा की ओर से पुल के बराबर में बड़ी रिग मशीन और जेसीबी मशीन पहुंची। एनएच के इंजीनियर सत्यप्रकाश तिवारी की देखरेख में नदी की धार में मिट्टी भरत का शुभारंभ किया गया। आने वाले दो सालों में खस्ताहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी। नेशनल हाईवे फोरलेन बन जाने पर सफर बेहद आसान होने जा रहा है।

सिवाह से डाडौला, उझा, छाजपूर, जलालपुर, रिशपुर, सनौली बाईपास रोड, यमुना पुल, उप्र के कैराना, शामली, मुजफ्फरनगर होते हुए नगीना, बिजनौर से उत्तराखंड के कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन बनाया जाएगा। इसमें करीब सवा तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। सिवाह छाजपुर ड्रेन के पास से सनौली रोड पर अलग से बाईपास निकला जाएगा।

297 किलोमीटर लंबा होगा नेशनल फोरलेन मार्ग

एनएच के इंजीनियर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य चल रहा है। फोरलेन की मार्च 2018 में घोषणा हुई थी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को सरकार की ओर से 709 ए डी नंबर दिया है। करीब 279 किलोमीटर लंबा है ये मार्ग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.