नवीन जयहिद हो सकते हैं करनाल से आप-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार
जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बाद आप के खाते में आई करनाल लोकसभा सीट पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिद उम्मीदवार हो सकते हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बाद आप के खाते में आई करनाल लोकसभा सीट पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिद उम्मीदवार हो सकते हैं। गठबंधन जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है। आप के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने करनाल लोकसभा में डेरा डाल लिया है।
आप के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. ओम नारायण ने रविवार को स्काईलार्क में कार्यकर्ताओं की मीटिग ली। जिलाध्यक्ष रामरत्न शर्मा, अनिल हिदुस्तानी, रेवाड़ी विधानसभा के अध्यक्ष राजेश शर्मा और समालखा से संजीव मौजूद रहे। डॉ. ओम नारायण ने कहा कि पार्टी संयोजक अरविद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूल व अस्पतालों में बेहतर सुविधा दी है। वे दिल्ली के मॉडल को लेकर लोकसभा चुनाव में जजपा के गठबंधन के साथ उतरेंगे।