Move to Jagran APP

कोविड-19 के चलते इस बार ऑनलाइन मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बीएलओ में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार एक-एक बीएलओ भी डीसी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। जिले के सभी 793 मतदान केंद्रों पर मतदाता दिवस की भी आनलाइन शपथ दिलाई जाएगी

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 03:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 03:59 PM (IST)
कोविड-19 के चलते इस बार ऑनलाइन मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
कुरुक्षेत्र के 793 मतदान केंद्रों पर मतदाता दिवस पर शपथ दिलवाई जाएगी।

पानीपत/कुरुक्षेत्र [अनुज शर्मा]। आज 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। भारत निर्वाचन आयोग ने भी कोविड-19 के चलते जिले में जागरूक कार्यक्रम भी आनलाइन माध्यम से करने के लिए कहा हैं। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारी प्रदेशभर के डीसी कार्यालयों से आनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम जुड़ेंगे। वहीं इसके साथ जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बीएलओ में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार एक-एक बीएलओ भी डीसी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। जिले के सभी 793 मतदान केंद्रों पर मतदाता दिवस की भी आनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

loksabha election banner

आइये कहां खड़े हैं हम

- 2014 के विधानसभा चुनाव में मतदान 80.64 फीसद रहा।

- 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदान 72.27 फीसद रहा।

- जागरूकता के तमाम प्रयासों के बाद 8.37 फीसद मतदान घटा

- 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान : 74.56 फीसद था

-  इसके कुछ महीनों बाद विस चुनाव में यह 2.29 फीसद घटा

जिले में विधानसभा अनुसार पुरुष व महिला वोटरों की स्थिति

विधानसभा    पुरुष        महिला        कुल

लाडवा        97796    89343     187139

शाहाबाद      87187    78152      165339

थानेश्वर      103309   94676     197985

पिहोवा        93748     85312     179060

टोटल         382040   347483   729523

जिले में उम्र अनुसार वोटरों की संख्या

आयु वर्ग       मतदाता

18-19        9755

20-29        148171

30-39        182218

40-49        138051

50-59        116119

60-69        78846

70-79        38054

80प्लस       18309

टोटल         729523

नोट : यह आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.