राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पानीपत में आठ लाख वोटर, नए वोट बनवाने में ग्रामीण क्षेत्र आगे
National Voters Day 2022 आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। पानीपत में आठ लाख से ज्यादा वोट बने हैं। वहीं इन नए वोट बनवाने में ग्रामीण क्षेत्र के लोग सबसे आगे हैंं। 17268 नए वोट जुड़े। जानें पानीपत जिले में कितने पोलिंंग स्टेशन वोटर हैं।
पानीपत, [विनोद जोशी]। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। जिलाभर में एक वर्ष में 17268 नए वोट बने हैं। अब आठ लाख 76 हजार 83 वोट हो चुके हैं। नायब तहसीलदार इलेक्शन सुदेश राणा ने जागरण से बातचीत में बताया कि हमारे हर साल हजारों की संख्या में नए वोटर जुड़ रहे है। विभाग लोगों को समय-समय पर जागरूक भी कर रहा है।
यहां से जुड़े नए वोटर
सेंटर का नाम वोटर की संख्या
पानीपत ग्रामीण 5076
पानीपत सिटी 2364
इसराना 3562
समालखा 6266
कुल नई वोट : 17268
सेंटर का नाम कितनी जनसंख्या इतनी वोट
पानीपत ग्रामीण 434391 251112
पानीपत सिटी 380312 222821
इसराना 311465 182063
समालखा 380667 220087
जिला में इतने पोलिंग स्टेशन, बीएलओ व सुपरवाइजर
सेंटर का नाम पोलिंग स्टेशन की संख्या बीएलओ की संख्या सुपरवाइजर की संख्या
पानीपत ग्रामीण 237 237 21
पानीपत सिटी 194 194 15
इसराना 202 202 18
समालखा 232 232 22
कुल संख्या 865 865 76
गांवों में पुरुष वोटर : 135399
शहर में पुरुष वोटर : 118354
इसराना में पुरुष वोटर : 96950
समालखा में पुरुष वोटर : 117607
गांवों में महिला वोटर : 115267
शहर में महिला वोटर : 104327
इसराना में महिला वोटर : 84260
समालखा में महिला वोटर : 101589
कुल महिला वोटर : 405443
कुल पुरुष वोटर : 468310
ये भी जानें:
14 फीसद कम हैं महिला मतदाताओं की संख्या
12 फीसद ज्यादा हैं मतदाता ग्रामीण क्षेत्र में
आनलाइन कार्यक्रम के जरिए लोगों को किया गया जागरूक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर पानीपत में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। हालांकि कार्यक्रम आनलाइन माध्यम से कराए गए। कालेज में आनलाइन परिचर्चा हुई। इस बार सभी बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहे। मतदाताओं को वोटिंग के लिए शपथ दिलाई गई। युवाओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी कारण से अब तक जो वोटर नहीं बन सके हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म भी भरवाए गए। नायब तहसीलदार इलेक्शन सुदेश राणा ने जागरण से बातचीत में बताया कि मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसी सुशील सारवान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश राजेश सोनी, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम पानीपत धीरज चहल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर सिंह पूनिया मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।