Move to Jagran APP

ग्रीन हेरिटेज स्कूल में नेशनल जूनियर डोजबॉल प्रतियोगिता

डोजबॉल संघ के राष्ट्रीय और राज्य महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:37 AM (IST)
ग्रीन हेरिटेज स्कूल में नेशनल जूनियर डोजबॉल प्रतियोगिता
ग्रीन हेरिटेज स्कूल में नेशनल जूनियर डोजबॉल प्रतियोगिता

जागरण संवाददाता, समालखा : ग्रीन हेरिटेज पब्लिक स्कूल में लड़के व लड़कियों की डोजबॉल नेशनल जूनियर खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 15 राज्यों के करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

prime article banner

इस अवसर पर डोजबॉल संघ के राष्ट्रीय और राज्य महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

यह रहे परिणाम

पीटीआइ महेंद्र ने बताया कि ब्वॉयज के फाइनल में उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा लड़कियों में हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला होगा। लड़कियों के सेमीफाइनल में हरियाणा ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराया। लड़कों के क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने झारखंड, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ और हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को हराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.