Move to Jagran APP

नई शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर 12 नवंबर को होगी NAS की परीक्षा, सीबीएसई को सौंपी जिम्मेदारी

एनएएस की परीक्षा में प्रश्नों की संख्या भी कक्षानुसार निर्धारित की गई है। कक्षा तीसरी के लिए हिंदी गणित व ईवीएस के 47 प्रश्न आएंगे। कक्षा पांचवीं के लिए हिंदी गणित व ईवीएस के 53 प्रश्न आएंगे। कक्षा आठवीं के लिए हिंदी गणित साइंस व सामाजिक के 60 प्रश्न आएंगे।

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 10:33 AM (IST)
नई शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर 12 नवंबर को होगी NAS की परीक्षा, सीबीएसई को सौंपी जिम्मेदारी
नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा कुरुक्षेत्र में 4647 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद नई शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) की परीक्षा आयोजित कराएंगा। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इसकी जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) को सौंपा है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे की नोडल अधिकारी एवं समग्र शिक्षा से एपीसी डा. कृष्णा कुमारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से हर तीन वर्ष बाद नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा आयोजित की जाती है।

loksabha election banner

जिसके अनुसार ही शिक्षा निदेशालय की ओर से नई शिक्षा नीति को लेकर विचार-विमर्श कर शिक्षा नीतियों में बदलाव किया जाता है। वहीं हाल ही में विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा गुणवत्तापूर्ण है या नहीं, इसकी भी जांच की जाती है। यह परीक्षा तीसरी, पाचंवी, आठवीं व दसवीं की कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को चयनित कर ली जाती है। जिले में 4647 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

कक्षानुसार निर्धारित होगी प्रश्नों की संख्या

एनएएस की परीक्षा में प्रश्नों की संख्या भी कक्षानुसार निर्धारित की गई है। कक्षा तीसरी के लिए हिंदी, गणित व ईवीएस के 47 प्रश्न आएंगे। कक्षा पांचवीं के लिए हिंदी, गणित व ईवीएस के 53 प्रश्न आएंगे। कक्षा आठवीं के लिए हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक के 60 प्रश्न आएंगे। 10वीं कक्षा के लिए हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक के 70 प्रश्न आएंगे।

कक्षानुसार लिया जाएगी उत्तर पुस्तिका

सुबह 10:30 बजे तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं की परीक्षा आरंभ होगी। इसमें तीसरी और पांचवीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं 90 मिनट बाद 12 बजे और आठवीं और दसवीं की उत्तरपुस्तिकाएं 120 मिनट बाद 12:30 बजे वापस एक-एक विद्यार्थी से नंबर वाइज एकत्रित की जाएगी।

फील्ड इनविजिलेटरों को इन दिशा-निर्देशों की करनी होगी पालना

सभी फील्ड इनविजिलेटर (एफआइ) सुबह साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा और मुखिया को करनी होगी रिपोर्ट।

सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरे परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करना होगा।

सुबह साढ़े नौ बजे तक पर्यवेक्षक की सहायता से विद्यार्थियों का करना होगा चयन और परीक्षा कक्षा में डेस्क पर लगाना होगा स्टीकर।

सुबह 10:20 बजे तक कंट्रोल शीट के अनुसार प्रश्न पत्रों की तैयारी रखना और इसकी पूरी जानकारी देना।

सुबह 10:30 बजे तक विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका का वितरण करना। 

कक्षा            वाइस स्कूल        विद्यार्थी            एफआइ पर एक नजर

कक्षा                 स्कूल      विद्यार्थी      फील्ड इनविजिलेटर    

तीसरी                     32       773         64

पांचवीं                     34       799         34

आठवीं                     51       1398       51

दसवीं                       57       1677       57

कुल                        174     4647       206

कुरुक्षेत्र जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा 12 नवंबर हो आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा जिले के 174 चयनित स्कूलों में होगी। जिसमें 4647 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए 206 फील्ड इनविजिलेटर न्युक्त कर दिए गए है। इसके अलावा 14 को स्टैंड बाय पर रखा गया है। अगर किसी कारणवश कोई एफआइ ड्यूटी पर नहीं आ पाता है तो इनमें से ड्यूटी लगा दी जाएगी। जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.