पानीपत में ये क्या हो रहा है, अवैध संबंध में अपनों का कत्ल
पानीपत में अवैध संबंध की वजह से रिश्तों में दरार पड़ रही है। यही वजह लोगों की जान पर बन आ रही। पिछले दिनों तो चरित्र संदेह होने पर कत्ल तक हुए। पानीपत में कुछ ही दिन में तीन ऐसे ही मामले सामने आए हैं।
पानीपत, जेएनएन। अवैध संबंधों की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। नौबत तक आ गई। पति चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर रहे हैं। वहीं पति दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध करती है अपनी जान गवां बैठती है। मनोचित्सकों का मानना है कि लोग एकल परिवार की वजह से लोगों में तनाव हैं। वे अपनी बातें दूसरे के सामने नहीं रख पाते हैं और गुस्से के दौर में अपनों का ही कत्ल कर देते हैं।
वारदात- एक : प्रेमिका से बात करने से रोका तो पत्नी को मार डाला
ओम पहलवान कालोनी में किराये पर रहने वाले फिरदौसी के पड़ोस में रहने वाली महिला से अवैध संबंध हो गए। पत्नी हुसने को इसका पता चला तो विरोध किया। दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ। फिरदौसी प्रेमिका से दूर नहीं रहना चाहता था। उसने पत्नी हुसने की गला दबाकर हत्या कर दी। दो बेटी व एक बेटा लावारिस हो गया। आरोपित अब सलाखों के पीछे हैं।
वारदात-दो : दीनानाथ कालोनी के प्लंबर प्रवेश की पत्नी सुनीता फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं पर उसके कामगार सोनू से संबंध बन गए। पति प्रवेश ने एतराज जताया। इसके बाद प्रेमी सोनू ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर प्रवेश को बाबरपुर ले जाकर शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर मार डाला। शव का डीएनए कराया तो शव प्रवेश का मिला। पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया।
वारदात-तीन : चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या
माडल टाउन के शांतिनगर में रहने वाले राजू को पत्नी आशा के चरित्र पर संदेह था। इसको लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। तैश में आकर राजू ने पत्नी के गले में परना (कपड़ा) डाला। दीवार से सिर टकरा दिया। इसके बाद गला घोंट दिया। पत्नी के शव को बाथरूम में डालकर कमरे को ताला लगाकर बेटा और बेटी को लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बच्चों को बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें: Haryana Panipat Farmers Protest Live पानीपत सहित करनाल, जींद और यमुनानगर में भी टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान, नाका फ्री
ये भी पढ़ें: विजिलेंस टीम की छापेमारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और उसके दोस्त को दो लाख रिश्वत लेते पकड़ा
ये भी पढ़ें: Haryana Panipat Weather Forecast यमुनानगर में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, अभी भी बादल छाए, जानिए कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें: दूल्हा बने बॉक्सर सुमित सांगवान, ट्रैक्टर पर बारात निकाल किसानों का किया समर्थन
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें