अनलॉक 5.0 के बाद चली 90 से अधिक बसें, कोरोना गाइडलाइन भूलने लगे यात्री
जागरण संवाददाता पानीपत अनलॉक 5.0 के बाद अब रोडवेज बसों का पहिया दोबारा सड़क पर दौड़
जागरण संवाददाता, पानीपत : अनलॉक 5.0 के बाद अब रोडवेज बसों का पहिया दोबारा सड़क पर दौड़ने लगा है। अंतरराज्यीय और लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। नतीेजन अब रोडवेज डिपो के कर्मचारी रोजाना 90 से अधिक बसों का संचालन कर रहे है। इनमें लगभग आठ हजार यात्रियों को सफर कराकर डिपो लगभग साढ़े छह लाख रुपये की दैनिक कमाई कर रहा है।
दूसरी तरफ संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई सरकारी गाइडलाइन को यात्रियों ने लगभग पूरी तरह भुला दिया है। बस स्टैंड परिसर में यात्री बिना शारीरिक दूरी बनाए और मास्क लगाए बेरोक-टोक टिकट खरीदते हैं। वहीं बसों में भी यात्री सीट पर बैठते ही सबसे पहले मास्क हटाते हैं। हालात ये है कि स्टैंड इंचार्ज और प्रबंधक के कार्यालयों के सामने ही लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखाई देते हैं। यही लापरवाही भविष्य में आमजन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
हर तीसरा यात्री नहीं लगाता मास्क
रविवार दोपहर पौने 12 बजे बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ रही। बूथ नंबर एक पर टिकट खरीदने के लिए यात्रियों की कतार लगी हुई थी। हर तीसरे यात्री के चेहरे पर मास्क नहीं था। पास ही बूथ नंबर एक पर खड़ी शामली जाने वाली बस में अधिकतर सीटों पर यात्री बैठे थे। लेकिन उनमें से अधिकतर यात्रियों ने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था।
लॉकडाउन के बाद इस तरह बढ़ी यात्रियों की संख्या
माह मासिक आमदनी रिसीट /केएमपीएल औसतन यात्री 21 मार्च तक 1.94 करोड़ 30.27 12 हजार अप्रैल 0 0 0 मई 0 0 0 जून 21.20 लाख 19.26 3 हजार जुलाई 67.84 लाख 22.01 4 हजार अगस्त 1.16 करोड़ 28.70 7 हजार सितंबर 1.28 करोड़ 31.84 7 हजार अक्टूबर 1.82 करोड़ 32.58 8 हजार नोट: इन आंकड़ों से टैक्स की राशि को अलग नहीं किया गया है।