Move to Jagran APP

यमुनानगर में सोशल साइट पर परवान चढ़ा प्यार, युवक ने महिला को शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म

27 वर्षीय महिला की दोस्ती करनाल के शुभम से हुई थी। दो जनवरी 2021 को शुभम ने उसे करनाल बस स्टाफ के सामने किराये के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। यहां शादी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे और युवक ने उससे दुष्कर्म किया। फोटो-वीडियो भी बनाए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 05:36 PM (IST)
यमुनानगर में सोशल साइट पर परवान चढ़ा प्यार, युवक ने महिला को शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म
आरोपित ने अपनी आमदनी के बारे में बढ़-चढ़कर बताया और शादी करने का झांसा दिया।

यमुनानगर, जेएनएन। स्नैक वीडियो नाम की सोशल साइट पर युवक से दोस्ती करना महिला को महंगा पड़ गया। आरोपित युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो बना लिए। इन्हें वायरल करने की भी धमकी दी। महिला थाना पुलिस में महिला ने शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआइ मेवा सिंह ने बताया कि महिला के साथ करनाल में दुष्कर्म की वारदात हुई है। यहां शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज कर करनाल केस ट्रांसफर कर दिया गया है। 

loksabha election banner

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला ने अपनी एक आइडी स्नैक वीडियो नाम की सोशल साइट पर बनाई हुई थी। इसी साइट पर उसकी जान पहचान कमांडो वीर से हुई। दोनों की मुलाकात हुई। कमांडो वीर ने महिला की मुलाकात करनाल के रहने वाले शुभम से कराई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातें करने लगे और वह और शुभम मिलने जुलने लगे।

हर शनिवार और रविवार को करनाल बुलाता था शुभम

दो जनवरी 2021 को शुभम ने उसे करनाल बस स्टाफ के सामने किराये के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। यहां उसने अपनी आमदनी के बारे में बढ़ चढ़कर बताया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे शनिवार व रविवार को मिलने के लिए करनाल में बुलाने लगा। आरोप है कि यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वीडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

इस दौरान आरोपित ने उसके वीडियो व फोटो भी बना लिए। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में आरोपित ने किसी को इस बारे में बताने पर फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.