शर्मनाक, शार्ट मूवी में हीरोइन का रोल ऑफर कर दिल्ली की मॉडल से जींद में दुष्कर्म
जींद में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली की एक मॉडल को जींद में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने शार्ट मूवी में हीरोइन का रोल का लालच शूटिंग के लिए जींद बुलाया था।
पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद में एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। दिल्ली की मॉडल को हीरोइन की रोल का ऑफर देकर शूटिंग के बहाने जींद बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी।
दिल्ली की एक महिला को शॉर्ट फिल्म में हीरोइन का रोल करवाने का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह मॉडलिंग का काम करती है। कई दिन पहले उसके मोबाइल पर जींद के युवक अनिल का फोन आया। उसने बताया कि वह शार्ट फिल्म बना रहा है और इस फिल्म में उसे हीरोइन का रोल करना होगा। इस दौरान फिल्म में काम करने के लिए पैसे देने की बात भी हो गई। इसके बाद अनिल ने जल्द से जल्द दिल्ली से जींद आने की बात करता रहा।
21 को दिल्ली से जींद पहुंची
महिला ने बताया कि उसकी बातों में आकर 21 सितंबर की शाम को वह दिल्ली से जींद पहुंच गई। यहां पर पहुंचते ही युवक अनिल ने कहा कि अब तक शाम हो गई है और फिल्म की अब शूटिंग नहीं हो पाएगी। इसलिए रात को अलेवा में ले गया।
अलेवा मामा के घर ले गया आरोपित
महिला ने बताया कि आरोपित ने उससे कहा कि अलेवा में उसके मामला रहते हैं। वहीं, पर रुका जाएगा। इसके बाद सुबह शूटिंग शुरू होगी। वहीं से लोकेशन में चलेंगे। उसकी बातों में आकर वह रात को अनिल के साथ अलेवा चली गई। जहां पर आरोपित उसे कमरे में ले गया। जहां पर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने महिला थाने में आकर शिकायत दी। मामले की जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि महिला युवक का नाम अनिल बताया है, लेकिन वह कहा का रहने वाला है इसके बारे में पता नहीं है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।