Move to Jagran APP

यमुनानगर में उधार दिए पैसे लेने गई महिला से रास्ते में नकाबपोश युवक ने किया दुष्कर्म

हरियाणा के यमुनागर में एक महिला से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। उधार के रुपये लेने गई महिला से एक नकाबपोश युवक ने दुष्‍कर्म किया। महिला ने अपने पति पर ही इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 05:54 PM (IST)
यमुनानगर में उधार दिए पैसे लेने गई महिला से रास्ते में नकाबपोश युवक ने किया दुष्कर्म
यमुनानगर में एक महिला से दुष्कर्म की वारदात हुई।

यमुनानगर, जेएनएन। उधार दिए पैसे लेने गई महिला के साथ रास्ते में नकाबपोश दो युवकों ने मारपीट की। इस दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने दूसरी शादी कर रखी है। उसने अपने पति पर इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया। मामले की जांच की जा रही है।  

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, छह साल पहले 36 वर्षीय महिला ने साढौरा थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी सुमित से दूसरी शादी की थी। उसका पहले पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी बेटी व बेटे के साथ सुमित के घर पर रहने लगी।  महिला ने अपनी जानकार शिवालिक कालोनी निवासी महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे। 26 अप्रैल को वह उससे पैसे लेने के लिए गई थी। वहां पर जानकार महिला नहीं मिली। जिस पर वह शाम को पैदल ही वापस लौट रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान एक युवक महिला को सड़क किनारे पेड़ों के बीच में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपित इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। वहां से महिला किसी तरह से घर पहुंची और अगले दिन अंबाला के नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल में जाकर मेडिकल कराया। तीन मई को नारायणगढ़ थाने से साढौरा थाना पुलिस को सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस ने महिला से संपर्क किया और उसके बयानों के आधार पर केस दर्ज किया। महिला ने शक दूसरे पति सुमित पर इस वारदात को अंजाम देने का शक जताया। काफी समय से सुमित के किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इस वजह से घर में कई बार झगड़ा हो चुका है। ऐसे में सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.