Move to Jagran APP

अंबाला में जजपा के जिला अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूट, गाड़ी का टैंक फुल करवा ले गए एक लाख

अंबाला में चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर उनके पेट्रोल पंप पर सफेद कार में दो व्यक्ति आए। इन युवकों ने पहले कर्मी को गाड़ी की टैंकी फुल करने को कहा। जब कर्मी ने तीन हजार रुपये मांगे तो एक आरोपित ने बंदूक तान दी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 06:16 PM (IST)
अंबाला में जजपा के जिला अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूट, गाड़ी का टैंक फुल करवा ले गए एक लाख
जजपा शहरी जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर बंदूक दिखा बदमाशों ने लूटे एक लाख।

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला शहर के जननायक जनता पार्टी के शहरी जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज के पंट्रोल पंप पर वीरवार तड़के करीब 3 बजे हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक के दम पर एक लाख रुपये लूट लिए। सफेद रंग की स्कोडा रंग की कार में आए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना बलदेव नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत में अमरेंद्र सिंह कंबोज ने बताया कि चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर उनके पेट्रोल पंप पर वीरवार सुबह करीब 3 बजे सफेद स्कोडा कार (एचआर26बीएस-1139) में दो व्यक्ति आए। उस समय पंप पर सौरभ, प्रवेश, विशाल व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इन युवकों ने पहले कर्मी को गाड़ी की टंकी फुल करने को कहा। जब कर्मी ने तीन हजार रुपये मांगे तो एक आरोपित ने बंदूक तान दी। इसी बीच गाड़ी में से उतरे दूसरे व्यक्ति ने बेसबाल का डंडा दिखाकर कर्मी की जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए। लेकिन कर्मी की जेब में हजारों ही रुपये थे। इसीलिए वह उसे कैबिन में ले गए जहां पर दो कर्मियों के पास से भी रुपये छीन लिए। कुल एक लाख रुपये की लूट की गई। इससे पहले जब कर्मी को बंदकू दिखाई गई तो वह डर के मारे वहां से भाग गया।

इस तरह कैद हुई वारदात

सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार वीरवार सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर गाड़ी आई थी। इसमें से ड्राइवर वाली साइड से उतरे युवक ने टोपी पहनी है। वही गाड़ी से उतरकर पेट्रोल डलवा रहा है। इसके कुछ देर बाद दूसरी साइड से बेसबाल का डंडा लेकर दूसरा बदमाश आता है और पंप के कर्मी को कैबिन में ले जाता है। जहां पर मौजूद अन्य दो कर्मियों से भी लूट होती है। वारदात के बाद कर्मचारियों ने पंप मालिक हरपाल कंबोज व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने इससे पहले कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अमरेंद्र ने बताया कि इसी गाड़ी की फोटो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। क्योंकि आरोपितों ने इस्माइलाबाद में लूट की थी। सीआइए-1 और सीआइए-2 के अलावा बलदेव नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.