बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को डंडे से पीटा
जागरण संवाददाता पानीपत गीता मंदिर के सामने बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। आरोपितों ने डंडों से हमला कर काबड़ी गांव के गौरव को घायल कर दिया। भीड़ जुटती देख आरोपित फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काबड़ी गांव के सचिन ने बताया कि वह साथी गौरव के साथ सैलून का सामान लेने के लिए आए थे। तभी गीता मंदिर के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें हाथ दिखाकर रूकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही आरोपितों ने हाथापाई शुरू कर दी। वह भागकर जीटी रोड की तरफ चला गया। आरोपितों ने साथी गौरव पर डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर शिनाख्त हो गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, पानीपत : गीता मंदिर के सामने बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। आरोपितों ने डंडों से हमला कर काबड़ी गांव के गौरव को घायल कर दिया। भीड़ जुटती देख आरोपित फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काबड़ी गांव के सचिन ने बताया कि वह साथी गौरव के साथ सैलून का सामान लेने के लिए आए थे। तभी गीता मंदिर के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही आरोपितों ने हाथापाई शुरू कर दी। वह भागकर जीटी रोड की तरफ चला गया। आरोपितों ने साथी गौरव पर डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर शिनाख्त हो गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।