Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result से पहले चमत्कार, बिना पाला बदले कांग्रेसी भी चौकीदार

ईवीएम बदले जाने की अफवाह के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता स्‍ट्रांग रूम के बाहर बैठकर नजर रखे हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा भी अब उन्‍हें चौकीदार कहने लगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 08:58 PM (IST)
Lok Sabha Election Result से पहले चमत्कार, बिना पाला बदले कांग्रेसी भी चौकीदार
Lok Sabha Election Result से पहले चमत्कार, बिना पाला बदले कांग्रेसी भी चौकीदार

पानीपत, जेएनएन। भाजपा समर्थकों के बाद कांग्रेसियों ने भी चौकीदार शब्द से नाता जोड़ लिया है। ये बात हैरान कर देने वाली जरूर है, लेकिन सोलह आने सच है। बस फर्क इतना है कि उन्होंने पाला नहीं बदला। कांग्रेस में रहते ही चौकीदार बन बैठे। खास बात यह है कि ये चौकीदारी भी कांग्रेस पदाधिकारियों के कहने पर शुरू की है। कैथल, जींद यमुनानगर सहित कई जिलों में जहां ईवीएम रखीं हैं उस केंद्र के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता निगरानी करने के लिए बैठे हैं। इसके लिए बकायदा उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति ली है।

loksabha election banner

एग्जिट पोल के बाद सोशल मीडिया पर लगातार ईवीएम बदले जाने की अफवाहें उड़ रही हैं। एक के बाद एक वीडियो और फोटो को वायरल किया जा रहा है। इसी बीच राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पार्टी के बड़े नेताओं ने तो ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देने तक के निर्देश दे दिए। इसके बाद केंद्र के बाहर पहरेदारी शुरू कर दी गई है।

ind

जींद में स्‍ट्रांग रूम से कुछ दूरी पर निगरानी करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।

जींद में बारी-बारी से कांग्रेसी दे रहे पहरा
सोनीपत और हिसार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जींद जिला आता है। जींद के अर्जुन स्टेडियम में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्टेडियम में ही मतगणना भी होनी है। ऐसे में पुलिस कर्मी और पैरा मिलिट्री के जवान तैनात हैं। इसके अलावा कुछ दूरी पर कांग्रेस कार्यकर्ता टैंट लगाकर पहरा दे रहे हैं। बारी-बारी से दिन-रात नजर रखे हुए हैं। उन्हें अंदेशा है कि कहीं ईवीएम के साथ कोई गड़बड़ी ना कर दे। 

 jind counting center

कैथल में भी डटे 
कैथल विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रांग रूम आरकेएसडी कॉलेज, कलायत विधानसभा का आरकेएसडी पब्लिक स्कूल को बनाया गया है, वहीं गुहला व पूंडरी विधानसभा का स्ट्रांग रूम इंदिरा गांधी महाविद्यालय को बनायाा गया है। थ्री लेयर में सुरक्षा को लेकर बीएसएफ के जवान, सेंट्रल पुलिस और लोकल पुलिस तैनात है। सीनियर अधिकारी के व्यवस्था जांचने के लिए भी एंट्री रजिस्ट्रर लगाया गया है। इंदिरा गांधी कॉलेज में गुहला व पूंडरी विधानसभा का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पांच कर्मचारी कैथल पुलिस के एंट्री गेट पर, इसके बाद 28 सेंट्रल पुलिस के कर्मचारी दूसरी लेयर पर और स्ट्रांग रूम के बाहर बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है।  कांग्रेसी भी आरकेएसडी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर ठीकरी पहरा दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी दबाव में हैं। ऐसे में स्वयं भी स्ट्रांग रूम की रक्षा कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
एग्जिट पोल आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि बहुमत से ज्यादा भाजपा की सीटें आएंगी। साथ ही कांग्रेसियों के चौकीदारी पर उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव में हार को देखते हुए इस तरह निराधार आरोप लगाते रहते हैं। विपक्षी पार्टियों ने चुनाव से पहले ही हार मान ली थी। 

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुख्ता है। लगातार प्रशासन भी नजर रखे हुए है। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई पार्टी निश्चित सीमा से दूर पहरा दे रही तो उनका अधिकार है।
प्रियंका सोनी, जिला निर्वाचन अधिकारी, कैथल

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.