Move to Jagran APP

निगम अधिकारियों को मेयर ने शहर की दिखाई हकीकत, सामने आई हैरान करने देने वाली स्थिति

मेयर अवनीत कौर के सामने हेलो जागरण में नूरवाला वार्ड-2 की शिकायत अधिक आई थी। वे दोपहर बाद दो बजे ही निगम अधिकारियों को साथ लेकर वार्ड-2 में पहुंचीं।

By Edited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 09:26 AM (IST)
निगम अधिकारियों को मेयर ने शहर की दिखाई हकीकत, सामने आई हैरान करने देने वाली स्थिति
निगम अधिकारियों को मेयर ने शहर की दिखाई हकीकत, सामने आई हैरान करने देने वाली स्थिति
पानीपत, जेएनएन। मेयर अवनीत कौर के सामने हेलो जागरण में नूरवाला वार्ड-2 की शिकायत अधिक आई थी। वे दोपहर बाद दो बजे ही निगम अधिकारियों को साथ लेकर वार्ड-2 में पहुंचीं। उन्होंने पार्षद पवन वाल्मीकि के साथ जसबीर, हरि सिंह व गीता कॉलोनी का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड की अधिकतर गलियां कच्ची हैं। नालियां जाम हैं। नाला गैंग सफाई नहीं कर रहा और न ही नगर निगम के सफाईकर्मी आ रहे हैं। कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शिकायतें सुनने के बाद मेयर ने जेबीएम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और तुरंत कूड़ा उठान के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलोनीवासियों को बताया कि वार्ड के पांच से छह करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। इनके वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे। मेयर ने डेयरियों के चलते होने वाली समस्या के समाधान का भी भरोसा दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.