भाजपाइयों ने मनाया सेवा परमो धर्म दिवस, मास्क, सैनिटाइजर बांटे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर रविवार को पार्टी ने सेवा परमो धर्म दिवस के रूप में मनाया। सेवा दिवस के तहत पानीपत ग्रामीण हलके के सभी 36 गांवों में विधायक महिपाल ढांडा के नेतृत्व में डोर टू डोर जाकर मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए।
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर रविवार को पार्टी ने सेवा परमो धर्म दिवस के रूप में मनाया। सेवा दिवस के तहत पानीपत ग्रामीण हलके के सभी 36 गांवों में विधायक महिपाल ढांडा के नेतृत्व में डोर टू डोर जाकर मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने घर -घर जाकर लोगों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे व कोरोना काल के चलते लोगों का हालचाल जाना।
ग्रामीण हलके के विधायक महीपाल ढांडा ने कहा की केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर पार्टी ने आज के दिन को सेवा परमो धर्म दिवस के रूप में मनाया का फैसला लिया था। उसी के तहत और उसी के तहत मास्क, सैनिटाइजर व पत्रक बांटे गए हैं। विधायक ने रोटरी क्लब को सौंपे दो कंसंट्रेटर
विधायक प्रमोद विज ने पचरंगा बाजार, वाल्मीकि बस्ती, ईदगाह रोड, गौतम नगर में सैनिटाइजर और मास्क बांटे। प्रमोद विज ने आश्वासन दिया कि पचरंगा बाजार वाल्मीकि बस्ती के विकास कार्य को प्राथमिकता आधार पर कराएंगे। इसके बाद रोटरी क्लब पानीपत मिड टाउन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण की सेवा की गई। इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज ने दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पानीपत रोटरी मिड टाउन क्लब को भेंट किए। समालखा में बांटे मास्क
जासं, समालखा : सांसद संजय भाटिया ने अपने गोद लिए गांव पट्टीकल्याणा में मास्क और सैनिटाइजर बांटे। लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ. अर्चना गुप्ता, विनोद छौक्कर, कृष्ण किवाना सहित अन्य मौजूद रहे। उग्राखेड़ी में बांटा सैनिटाइजर
पानीपत : उग्राखेड़ी में शिवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिझौल पहुंचे। साथ में वार्ड 13 से एमसी शिवकुमार शर्मा, नूरवाला से पूर्व सरपंच भाई पवन जांगड़ा, राजू पहलवान उग्राखेड़ी ने सैनिटाइजर और मास्क बांटे। भाजपा की नीतियों से अवगत कराया
सनौली, इसराना : सनौली मंडल द्वारा सनौली खुर्द अड्डे पर व इसराना में मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। सनौली मंडल अध्यक्ष बलवान शर्मा व मंडल महामंत्री रामनिवास मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष बलवाल शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष इंदु ढांडा ने लोगों को कोरोना से बचने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर एडवोकेट कविता रावल, राजेंद्र गोस्वामी, संदीप शर्मा, रामेहर, कृष्ण सैन मौजूद रहे।