ससुराल वालों से तंग आकर बेटी ने उठाया ये खतरनाक कदम, पेट्रोल डाल लगा ली आग Panipat News
पानीपत में महिला ने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला पेट्रोल डालकर जान दे दी।
पानीपत, जेएनएन। समालखा कस्बे के चुलकाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी की विवाहिता रूबी ने पेट्रोल डाल आग लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला गुरुवार दोपहर का है। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी के पति और सास ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।
उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के गांव सिसौली वासी बाबूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी रूबी की शादी करीब दस साल पहले समालखा के चुलकाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी निवासी जैकी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही रूबी को जैकी और सास विद्या तंग करने लगे। वह मायके आकर रहने लगी थी, लेकिन फिर पंचायत में समझौता हो गया। रूबी वापस ससुराल गई लेकिन फिर उसके साथ मारपीट शुरू हो गई।
मृतका रूबी का फाइल फोटो।
बाबूराम ने बताया कि रूबी ने गुरुवार दोपहर को पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे खानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रमेश कुमार का कहना है कि मृतका के पति जैकी व सास विद्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
दूसरी बहन रहती है अलग
दस साल पहले रूबी की जैकी और नीरज की प्रवेश के साथ शादी हुई थी। ये दोनों सगे भाई हैं। रूबी शादी के कई साल बाद ससुराल आई थी। प्रवेश ने बताया कि हम चार भाई हैं। दो छोटे भाई अभी अविवाहित है। जो जैकी और मां के साथ ही रहते है। उसने बताया कि मां काफी लड़ाई झगड़ा करती रहती है। इसलिए वो करीब छह साल से उनसे अलग होकर प्रीतम पुरा में परिवार सहित रहता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप