मंच पर बैठे मंत्री, विधायक व नेताओं का नाम अब नहीं लेता, पार्टी में सब एक समान : सीएम
लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व कार्य किया। देशभर में हरियाणा प्रदेश का नाम हुआ। गुजरात में सबसे ज्यादा 6.90 लाख रिकार्ड वोटों से जीत हुई है। हमें अब गुजरात से आगे निकलने की चिता करनी चाहिए।
जागरण संवाददाता, पानीपत : मंत्री, विधायक और नेताओं का नाम अब मंच पर नहीं लेता हूं। चाहे जो मंच पर बैठे हैं चाहे सामने सभी कार्यकर्ता एक समान हैं। मंच पर बैठने वाला भी सामने पंडाल में जा सकता है। सामने बैठा कोई भी व्यक्ति मंच पर आ सकते हैं। आपने अपनी मर्जी से इन्हें मंच के लायक बनाया है। नई अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में यह बात सीएम मनोहर लाल ने कही।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व कार्य किया। देशभर में हरियाणा प्रदेश का नाम हुआ। गुजरात में सबसे ज्यादा 6.90 लाख रिकार्ड वोटों से जीत हुई है। हमें अब गुजरात से आगे निकलने की चिता करनी चाहिए। रिकार्ड मतों से जीत में टॉप चार की बात करें तो दो हरियाणा से हैं। हरियाणा में वोट का औसत 3.56 लाख रहा जो देश में सबसे अधिक है। आजाद भारत के इतिहास में हरियाणा देश का ऐसा प्रांत है जहां कोई सीएम पहली बार कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर रहा है। विपक्षी पार्टी के लोग सत्ता प्राप्त करने के बाद इतिश्री कर लेते हैं। कार्यकर्ताओं को भूल जाते हैं। भाजपा में ऐसा नहीं है। प्रदेश की 90 विधानसभाओं में समान विकास हो रहा है। भाजपा का विधायक है या नहीं विकास में कोई कमी नहीं है। हमारे कार्यों की चर्चा सब जगह हो रही है।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री, जेल व आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा व जिलाध्यक्ष प्रमोद विज मौजूद थे। विपक्षी पार्टी बांटती है अपनों को रेवड़ी
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भी रेवड़ियां बांटती है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला एक शख्स जेल में है और दूसरा जाने को तैयार है। उनका परिवार भाइयों और बहनों का है। संकल्प लें- 75 सीट लेकर रहेंगे
समारोह के समापन से पहले सीएम ने कहा कि अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी तरह मेहनत, साहस और 75 का संकल्प लेकर चलें। जो कमियां है उसे पूरा करेंगे। हरियाणा का मॉडल देश में चर्चा का विषय बने ये हमारा संकल्प है।