Move to Jagran APP

Haryana Weather forecast: हरियाणा में 10 साल में पहली बार मौसम में बड़ा परिवर्तन, सितंबर सूखा बीतने के आसार

Haryana Panipat Weather forecast मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में हर साल बरसात होती थी। इस माह अब तक अच्‍छी बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि इस माह अब बारिश न के बराबर होगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:37 PM (IST)
Haryana Weather forecast: हरियाणा में 10 साल में पहली बार मौसम में बड़ा परिवर्तन, सितंबर सूखा बीतने के आसार
सितंबर में बारिश की उम्‍मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लग रही। पानीपत में छाए बादल।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। हरियाणा में संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है कि सितंबर माह बिना बरसात के ही बीत रहा हो। इस माह के 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन एक भी बूंद बरसात की नहीं हुई है। पिछले 10 साल के रिकार्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो कोई भी साल ऐसा नहीं है जिसमें सितंबर माह में बरसात ना हुई हो। इस माह बरसात नहीं होने से गर्मी व उमस तो बढ़ी है, लेकिन कृषि की दृष्टि से देखा जाए तो इस समय बरसात होना भी किसानों के लिए खतरे से खाली नही है क्योंकि धान का सीजन शुरू हो चुका है। 25 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद भी शुरू हो जाएगी। इस समय धान की किस्म 1509 तैयार हो चुकी है। कई जगह पर अगेती किस्म उठा भी ली गई है। जाहिर है कि इस समय बरसात होने से धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

loksabha election banner

रविवार को यह रहा मौसम का हाल

रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 95 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 70 फीसदी रह गई। हवा 3.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।

पानीपत में उमस भरी गर्मी से परेशानी, तापमान बढ़ा

उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। सोमवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी अधिक होने व तेज धूप होने के कारण 43 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में 24 सितंबर तक मॉनसून आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगी। 22-23 सितंबर को आंशिक बदलवाई तथा हवाओं गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

पिछले 12 साल में सितंबर में बरसात की स्थिति

वर्ष                          बरसात एमएम में

2008                         92.4

2009                        215.1

2010                        348.8

2011                        93.0

2012                        94.9

2013                        12.8

2014                        229.7

2015                        46.8

2016                       21.6

2017                      226.2

2018                     318.7

2019                    212.1

2020                   00.0

नोट : ये आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.