Move to Jagran APP

करनाल में आजादी के आंदोलन को जीवंत करेगा करनाल का ये पार्क, बापू की दिलाएगा याद

हरियाणा के करनाल में महात्‍मा गांधी पार्क बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत महात्मा गांधी चौक पर बनेगा आकर्षक गांधी पार्क। यहां पर आंदोलन की यादों को जीवंत किया जाएगा। गांधी मेमोरियल हाल के बाद अब करनाल का पार्क बापू की याद दिलाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 03:35 PM (IST)
करनाल में आजादी के आंदोलन को जीवंत करेगा करनाल का ये पार्क, बापू की दिलाएगा याद
करनाल में बापू की याद में पार्क का निर्माण होगा।

करनाल, जागरण संवाददाता। गांधी मेमोरियल हाल के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने के बाद अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपिता की यादों को सहेजने के लिए गांधी पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। यह पार्क महात्मा गांधी चौक के समीप खाली जगह में बनाया जाएगा। यहां पर आंदोलन की यादों को भी जीवंत किया जाएगा। इस पार्क का निर्माण शुरू हो चुका है। इसे 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

शहर के महात्मा गांधी चौक के पास एक खाली पड़ी जगह पर डवलेपमेंट आफ गांधी पार्क के नाम से स्मार्ट सिटी ने प्रोजेक्ट शुरू किया है। पूर्व में यहां राजस्थानी वास्तुकला पर आधारित एक दीवार बनाई गई थी। इसके पीछे पार्क विकसित होगा। जिसमें एक दीवार पर गांधी जी के जीवन पर आधारित

थीम पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। उसके साथ ही ऐतिहासिक डांडी मार्च से जुड़े गांधी जी और उनके सत्याग्रही साथियों के फाइबर निर्मित स्टैच्यू लगाए जाएंगे, जो यहां से गुजरने वालों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

इससे पहले शहर स्मार्ट सिटी की ओर से सांस्कृतिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। इस गलियारे के बीच में यह पार्क भी इतिहास से रूबरू करवाएगा। इसके तहत प्रदेश में पर्यटन के नक्शे पर कर्णनगरी को लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश का पहला कल्चरल कोरिडोर विकसित करने की योजना सिरे चढ़ाई जा रही है। कोरिडोर के रूप में निश्चित सीमा में ऐसे ऐतिहासिक स्थल चिह्नित किए जाते हैं, जहां उनके संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके। करनाल का कल्चरल कारिडोर नेशनल हाइवे स्थित श्रीमद्भागवत गीता द्वार से लेकर घंटाघर चौक तक करीब चार किलोमीटर के दायरे में विकसित होगा। इसमें अंग्रेजों के जमाने की क्रिश्चयन सिमिटरी, गांधी मेमोरियल हाल, पुरानी तहसील व रिकार्ड रूम को शामिल किया जाएगा। इसके सौंदर्यकरण के चलते नेशनल हाइवे से गुजरने वाले पर्यटन इस क्षेत्र को देखने के लिए अपने वाहनों के ब्रेक लगाएंगे। इसी के बीच में यह पार्क भी आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.