महंत आरती किन्नर ने जरूरतमंदों को कंबल सूट बांटे
आंबेडकर संघर्ष समिति की प्रदेश महिला महासचिव एवं दादी उर्मिला प्रधान लीली प्रधान की शिष्या महंत आरती ने 500 जरूरतमंद को कम्बल साड़ी सूट वितरित किए। समिति की प्रदेश महिला महासचिव आरती किन्नर ने बताया कि वे प्रदेशभर में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जनजागृति अभियान चलाएंगी।

पानीपत, विज्ञप्ति : हरियाणा आंबेडकर संघर्ष समिति की प्रदेश महिला महासचिव एवं दादी उर्मिला प्रधान, लीली प्रधान की शिष्या महंत आरती ने 500 जरूरतमंद को कम्बल, साड़ी, सूट वितरित किए। समिति की प्रदेश महिला महासचिव आरती किन्नर ने बताया कि वे प्रदेशभर में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जनजागृति अभियान चलाएंगी। इन कुरीतियों के कारण समाज के बहुत से लोगों का विकास नहीं हो सकता। समिति के माध्यम से महिला जागरूकता अभियान, नशा खोरी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि समिति द्वारा दो हजार लोगों को मास्क वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर नीलम, शकुंतला, राजरानी, कविता, बिमला, कांता देवी, राजबाला, मुकेश, ज्योति, जतिन, मनोज भौरिया, रामफल सिंह मौजूद रहे।
Edited By Jagran