Move to Jagran APP

महाबली खली भी किसानों के साथ, बोले-पंजाबियों और हरियाणवियों से पंगा मत लो

किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली भी आ गए हैं। खली ने आंदोलन कर रहे हरियाणा और पंजाब के किसानों का समर्थन किया है। खली ने कहा कि हरियाणवियों और पंजाबियों से पंगा मत लो।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 09:21 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 09:21 AM (IST)
महाबली खली भी किसानों के साथ, बोले-पंजाबियों और हरियाणवियों से पंगा मत लो
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। (फाइल फोटो)

करनाल, [पवन शर्मा]। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में अब डब्ल्यूडब्ल्यूई व‌र्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के पहले भारतीय विजेता द ग्रेट खली भी पूरे जोशोखरोश के साथ उतर आए हैं। उन्होंने किसानों के साथ बाकायदा हुंकार भरते हुए चेताया है कि पंजाबियों और हरियाणवियों से पंगा ना लें। वर्ना यह संघर्ष बहुत भारी पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने जय जवान-जय किसान का नारा लगाकर तमाम किसानों का हौसला भी बढ़ाया।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र सीमा स्थित करनाल जिले के समाना बाहू गांव के समीप खली बीते कुछ समय से अपनी एकेडमी तैयार कर रहे हैं। करीब 45 कनाल भूमि पर निर्माणाधीन इस प्रोजेक्ट की कमान खली ने खुद अपने हाथ ले रखी है। इसीलिए वह काफी समय यहां बिता रहे हैं। पंजाब के जालंधर से अक्सर यहां आने वाले खली जब एकेडमी की साइट पर पहुंचे तो चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगातार दिल्ली का रुख कर रहे किसानों को देखकर अचानक उनके बीच पहुंच गए।

उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर लगातार आवाज बुलंद करने के साथ दिल्ली कूच कर रहे किसानों का न केवल हौसला बढ़ाया बल्कि, वीडियो भी रिकार्ड किया। इस दौरान युवा किसान नारेबाजी करते हुए उनके साथ सेल्फी भी लेते रहे। करीब दो मिनट के वीडियो में खली ने सबसे पहले किसानों को सचेत किया कि इन कानूनों के जरिए बड़े पूंजीपति उनकी फसलों को बहुत कम दाम में खरीदकर मनमानी कीमत पर जनता को ही बेचेंगे।

उन्‍होंने कहा कि इससे भी ज्यादा नुकसान दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी लगाने वालों और इसी तरह के तमाम आम लोगों को होने वाला है। इसलिए वह सभी लोगों से विनती करते हैं कि किसानों के साथ सिर से सिर मिलाकर खड़े हों ताकि सरकार को किसानों की मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़े।

यह भी पढ़ें: पंजाब की बुजुर्ग महिला का कंगना को जवाब- काम नहीं है तो मेरे खेतों में कर सकती हो मजदूरी

यह भी पढ़ें: Big Boss 14 : बहू रूबीना के बेटे से तलाक की बात सुन लुधियाना में रहते सास-ससुर के उड़े हाेश, कही यह बात

यह भी पढ़ें: हरियाणा में दिख रहे कोरोना वायरस के नए लक्षण, ठीक होने के बाद भी रहें सावधान


यह भी पढ़ें: किसानों के कूच के दौरान हरियाणा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारे, BJP ने कहा- अब तो इशारे समझो


यह भी पढ़ें: फिर मसीहा बने सोनू सूद, 12 वर्ष की पीड़ा हुई खत्म और अमन को हरियाणा में मिली नई जिंदगी


यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान में स्पिन बाॅलिंग पर खूब जड़े छक्‍के, सियासत की पिच पर फिरकी में बुरे फंसे सिद्धू

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.