सातवीं बार नेताजी सुभाष मार्केट के प्रधान बने लक्की शर्मा
लक्की शर्मा ने जागरण से बातचीत में कहा कि उनकी एसोसिएशन में करीब दो सौ दुकानदार हैं। माडल टाउन असंध रोड के दुकानदारों ने उन्हें चुना है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास रहता है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नेताजी सुभाष मार्केट असंध रोड एसोसिएशन ने एक बार फिर लक्की शर्मा को प्रधान चुन लिया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सभी ने उनके नाम का ही अनुमोदन किया। लक्की लगातार सातवीं बार प्रधान बने हैं। वह पिछले 13 वर्ष से मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हैं। इस समय वह संयुक्त व्यापार मंडल समिति में शामिल हैं।
एसोसिएशन में दो सौ दुकानदार
लक्की शर्मा ने जागरण से बातचीत में कहा कि उनकी एसोसिएशन में करीब दो सौ दुकानदार हैं। माडल टाउन, असंध रोड के दुकानदारों ने उन्हें चुना है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास रहता है। उनकी समस्याओं को उठाया जाता है। प्रापर्टी डीलिग करने वाले लक्की शर्मा फिटनेस प्लस जिम भी चलाते हैं।
राजेश सूरी के ग्रुप से जुड़े
लक्की शर्मा को कांग्रेस नेता बुल्ले शाह का कट्टर समर्थक माना जाता है। उनका कहना है कि वह बुल्ले शाह के साथ हमेशा खड़े हैं। इस समय संयुक्त व्यापार मंडल समिति के साथ जुड़े हैं। समिति के प्रधान राजेश सूरी हैं।
मंडल को इसलिए छोड़ा, बुलाते नहीं थे
लक्की शर्मा पहले संयुक्त व्यापार मंडल में थे। मंडल क्यों छोड़ा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मंडल के चुनाव हुए तो उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया। जब व्यापार मंडल सभी बाजार प्रधानों को मिलाकर बनाया गया है तो बाजार प्रधान को तो बुलाना चाहिए था। बैठक करते थे तो हमें बुलाते नहीं थे। खुद ही चुनाव कर लिया। इस वजह से उन्होंने संयुक्त व्यापार मंडल को छोड़ दिया। तब संयुक्त व्यापार समिति के राजेश सूरी और उनकी टीम ने संपर्क किया। उन्होंने उनको समर्थन दे दिया।
मंडल का जवाब, तब लक्की शर्मा बीमार थे
संयुक्त व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सुशील भराड़ा ने बताया कि जिस चुनाव थे, तब लक्की शर्मा बीमार थे। तब उन्हें अस्पताल से लाना उचित नहीं होता। अगर लक्की शर्मा उनसे नाराज हैं तो उनको मना लेंगे। बैठकों की जानकारी उन्हें देते रहते थे।
इस मौके पर जोगेंद्र गाबा, दरबारा लाल डावर, जुगल शर्मा, लेखराज शर्मा, दीपक अनेजा, महेश डावर, नरेश डावर, पंकज ठकराल, पवन डावर, सुरेश बठला, कृष्ण बठला, सुरेश डावर, गुलशन कोचर मौजूद रहे।